{"_id":"5911efc24f1c1b3b54852ba4","slug":"nine-helicopters-fly-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ हेलीकाप्टरों ने भरी केदारनाथ के लिए उड़ान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ हेलीकाप्टरों ने भरी केदारनाथ के लिए उड़ान
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग।
Updated Tue, 09 May 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ यात्रा के लिए डीजीसीए से चार और हेली कंपनियों को हवाई सेवा की अनुमति मिलने से मंगलवार को नौ कंपनियों के हेलीकाप्टरों ने केदारनाथ के लिए उड़ान भरी। 849 श्रद्धालु हवाई सेवा के माध्यम से केदारनाथ पहुंचे। डीजीसीए की ओर से केदारनाथ यात्रा के लिए एरोक्राप्ट, पवन हंस, पिनेकल और आर्यन एविएशन को अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
इससे पूर्व रविवार को पांच कंपनियों को पहले ही उड़ान की अनुमति मिल गई थी। इधर, हवाई सेवा के शुरू होने से श्रद्धालुओं ने भी राहत की सांस ली है। हेली कंपनियों के कार्यालय में बुकिंग के लिए भीड़ जुट रही है, जबकि कई श्रद्धालु घर बैठे ऑन लाइन बुकिंग कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ और कंपनियों को भी इस बार यात्रा के लिए अनुुमति मिल सकती है।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर सेवा के सहायक नोडल अधिकारी एसएस पंवार ने बताया कि मंगलवार को प्रात: आठ बजे से गुप्तकाशी, मैखंडा, नारायणकोटी व फाटा हेलीपैड से हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ के लिए उड़ान भरी है। बताया कि डीजीसीए की टीम द्वारा इस दौरान कुछ अन्य हेलीपैड का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन