फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Nihal and Santoshi win in state level competition

निहाल और संतोषी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मारी बाजी

Sun, 26 Apr 2020 07:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Nihal and Santoshi win in state level competition
रुद्रप्रयाग की गाइड संतोषी नेगी ने राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स् - फोटो : RUDRAPRYAG
भारत स्काउट एवं गाइड उत्तराखंड की ओर से ‘लॉकडाउन या आंशिक लॉकडाउन की सार्थकता, ऑनलाइन’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जीआईसी रतूड़ा के स्काउट निहाल कुमार ने प्रथम व गाइड संतोषी नेगी ने प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

23 से 25 अप्रैल तक जूम एप के जरिए नौ चरणों में आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 12 जनपदों के रोवर, रेंजर, स्काउट और गाइड्स ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने लॉकडाउन या आंशिक लॉकडाउन के बारे में अपने विचार व्यक्त किए, कि कैसे कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचने के लिए यह महत्वपूर्ण है। जब, विश्व के बड़े-बड़े देश कोरोना के इलाज की दवाई बनाने में समर्थ नहीं है। ऐसे में लॉकडाउन व सामाजिक दूरी ही बचाव का सबसे बड़ा जरिया है। स्काउट एवं गाइड जिला संस्था के कमिश्नर एसएस रावत व जिला संगठन कमिश्नर डीएस भंडारी, स्काउट मास्टर शीशपाल पंवार , प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र त्रिपाठी, प्रवक्ता एलएम दरमोड़ा, राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मंडलीय मंत्री एसएस नेगी, पूर्व जिला मंत्री कुलदीप कंडारी ने भी स्काउट एवं गाइड के दोनों छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।

रुद्रप्रयाग के स्काउट निहाल सिंह ने राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स

रुद्रप्रयाग के स्काउट निहाल सिंह ने राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स- फोटो : RUDRAPRYAG

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed