{"_id":"5d5309698ebc3e6cb908a80d","slug":"movement-for-seats-in-rudrapur-pg-college-ends-rudrapur-news-hld352842247","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर पीजी कॉलेज में सीटों के लिए आंदोलन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर पीजी कॉलेज में सीटों के लिए आंदोलन खत्म
विज्ञापन
रुद्रपुर पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को जूस पिलाते विधायक व अधिकारी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। रुद्रपुर पीजी कॉलेज में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं को विधायक, प्राचार्य और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मंगलवार को जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में स्नातक स्तर पर 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने का शासनादेश जारी हो जाएगा। बता दें कि नौ दिन से विद्यार्थी सीटें बढ़ाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन और क्रमिक अनशन कर रहे थे।
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार देर शाम छात्र-छात्राओं से वार्ता कर 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद मंगलवार दोपहर रुद्रपुर पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं का अनशन खत्म करवाने के लिए विधायक राजकुमार ठुकराल, प्राचार्य डॉ. गंगा सिंह बिष्ट, एसडीएम मुक्ता मिश्रा, सीओ हिमांशु साह और कोतवाल केसी भट्ट पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने अनशन पर बैठे एबीवीपी जिला संयोजक रचित सिंह, दीक्षा सिंह, रामप्रकाश यादव व सरबप्रीत सिंह को जूस पिलाकर धरना खत्म करवाया। वहां छात्रसंघ अध्यक्ष अंग्रेज सिंह, देवेश कुमार, जावेद अख्तर, सौरभ राठौर, उमा यादव, साक्षी, स्नेहा, श्वेता, सागर अरोरा, सूर्य भंडारी, आकाश प्रजापति, विपिन पांडे, रोहित कुमार, विराट आर्य, सौरभ शर्मा, सौरभ कुमार, रविंद्र पासवान आदि थे।
प्रवेश की मांग लेकर छात्रों ने महाविद्यालय में ठोका ताला
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश से वंचित छात्रा-छात्राओं के प्रवेश की मांग को लेकर आक्रोशित छात्रों ने मंगलवार को महाविद्यालय मेें तालाबंदी कर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि दो दिन में छात्रों के प्रवेश के लिए कदम नहीं उठाए गए तो 16 अगस्त से महाविद्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी।
मंगलवार को एबीवीपी के बैनर तले कई छात्रों ने प्रदर्शन कर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गुरुप्रेम सिंह के नेतृत्व में प्रभारी प्राचार्य डॉ. देवराज मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि केलाखेड़ा, बाजपुर, रामनगर, जसपुर और काशीपुर के छात्र बड़ी संख्या में प्रवेश से वंचित रह गए हैं।
बीए, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में 40 फीसदी और बीएससी में 45 प्रतिशत तक के छात्रों को तत्काल प्रवेश दिए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अक्षय बत्रा, वरुण सहरावत, मनोज सैनी सहित दर्जनों छात्र मौजूद रहे। ब्यूरो