फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Mother poured her full strength to save Ladley

लाल को बदमाशों से बचाने के लिए मां ने झोंकी पूरी ताकत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mother poured her full strength to save Ladley
रुद्रपुर। लाडले को जरा सी खरोंच आ जाए तो मां का दिल चित्कार उठता है, यहां तो बेटे के जीवन और मृत्यु की बात थी। ऐसे में मां ने अपने जीवन की परवाह किए बगैर अपने को बदमाशों के चंगुल से बचाने के लिए दो परिचितों के साथ गाजियाबाद चली गई थीं।
विज्ञापन

पुलिस को जब सविता मिश्रा के गाजियाबाद जाने की भनक लगी तो पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। सविता को बदमाशों ने कॉल करके 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। सविता मिश्रा ने बताया कि दूसरे दिन बदमाशों ने फिरौती की रकम बढ़ाकर 40 लाख रुपये कर दी। समय से पैसे नहीं मिलने पर बदमाशों ने अमित की जान को खतरा बताया। बदमाशों की धमकी से दहशत में आई मां सविता मिश्रा ने बेटे को बचाने के लिए हरसंभव कोशिश शुरू कर दी। लोगों से थोड़े-थोड़े रुपये जुटाने के बाद 12 लाख रुपये एकत्र कर लिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों के बताए पते पर दो परिचितों के साथ पहुंच गईं। वह पुलिस के संपर्क में भी थी। पुलिस ने अपना जाल बिछाकर बदमाशों को पकड़ने और अमित को सकुशल बरामद करने के प्रयास किए। सविता के मुताबिक बेटे की जान बचाने के लिए उसने कुछ नहीं देखा। पुलिस की पकड़ में आने के डर से बदमाश बेटे को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां बोलीं, मैंने फोन पर कहा मार दो गोली...
रुद्रपुर। सविता मिश्रा के अनुसार बदमाश उसे कॉल कर बार-बार धमका रहे थे। बेटे को सकुशल पाने के लिए उन्होंने साहस दिखाया। गाजियाबाद जाने के बाद बदमाशों ने उन्हें कॉल कर आठ घंटे शेष होने की बात कहकर रुपये देने को कहा। सविता के अनुसार उसने अंतिम बार खुद बदमाशों को चेताते हुए बोला कि मार दो गोली, लेकिन तुम भी बच नहीं पाओगे। इससे बदमाश थोड़ा बैकफुट पर आ गए थे।

परिजनों से मिलकर भर आईं अमित की आंखें
रुद्रपुर। पार्षद अमित मिश्रा रविवार दोपहर 2:30 बजे घर पहुंचे। घर आते ही बेटा यश गले मिलकर खुशी जाहिर करने लगा। बड़ी बहन सीमा भी भाई के इंतजार में दरवाजे पर टकटकी लगाए थी। भाई के आते ही उसे गले से लगा दिया। अमित भी अपने आंसू नहीं रोक पाया। मां सविता मिठाई का डिब्बा लेकर पहुंची और बेटे को खिलाया। वहीं अमित के घर पहुंचते ही मिलने के लिए पड़ोसियों का तांता लगा रहा। इधर, कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने भी घर पहुंचकर सकुशल वापसी के लिए अमित को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed