{"_id":"6806417e59a529010f09b91c","slug":"more-than-2500-horses-and-mules-registered-for-kedarnath-yatra-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-112305-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: बांसवाड़ा में लगा शिविर, केदारनाथ यात्रा के लिए 2500 से अधिक घोड़ा-खच्चरों का हुआ पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: बांसवाड़ा में लगा शिविर, केदारनाथ यात्रा के लिए 2500 से अधिक घोड़ा-खच्चरों का हुआ पंजीकरण
Mon, 21 Apr 2025 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Updated Mon, 21 Apr 2025 07:03 PM IST
सार
पशु डॉक्टरों ने घोड़ा-खच्चरों की जांच कर उनका पंजीकरण किया। पशुपालकों को पशुओं के भोजन और देखरेख के की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा के लिए घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगामी 2 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा के लिए पशुपालन विभाग ने बांसवाड़ा में घोड़ा-खच्चर पंजीकरण शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर कुल 202 घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण करते हुए उन्हें इंटरनल टैग लगाए। अभी तक 2500 से अधिक घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
सोमवार को वरिष्ठ पशु चिकित्सक डाॅ. सतेंद्र यादव के नेतृत्व में पशु डॉक्टरों ने घोड़ा-खच्चरों की जांच कर उनका पंजीकरण किया। पशुपालकों को पशुओं के भोजन और देखरेख के की जानकारी दी गई। शिविर में घोड़ा-खच्चरों की उम्र, वजन के हिसाब से जांच की गई। साथ ही हॉर्ष फ्लू और ग्लैंडर्स बीमारी की जांच के लिए खून के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
Chardham Yatra: हेलो सर...यात्रा का टूर पैकेज कितने का होगा, सैकड़ों कॉल...कंट्रोल रूम में आ रहे ऐसे सवाल
विज्ञापन
दूसरी तरफ केदारनाथ यात्रा में घोड़ा-खच्चरों का संचालन करने वाली कंपनी जी-मैक्स के यात्रा प्रभारी खुशाल सिंह ने बताया कि अभी तक यात्रा के लिए 2500 से अधिक घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण किया जा चुका है। पहले चरण में पांच हजार घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण किया जाना है। यात्रा में घोड़ा-खच्चरों से जुड़ी समस्या के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जा रहा है।