फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra tour package details control room number read All Updates Chardham Yatra 2025

Chardham Yatra: हेलो सर...यात्रा का टूर पैकेज कितने का होगा, सैकड़ों कॉल...कंट्रोल रूम में आ रहे ऐसे सवाल

Thu, 17 Apr 2025 03:24 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Apr 2025 03:24 PM IST
सार

पर्यटन विभाग के कंट्रोल रूम में देश भर से प्रतिदिन 638 कॉल आ रही हैं। अब तक कंट्रोल रूम से 17,853 लोगों को यात्रा संबंधी जानकारी दी गईं है। 

विज्ञापन
Chardham Yatra tour package details control room number read All Updates Chardham Yatra 2025
कॉल - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हेलो सर, हमें चारधाम यात्रा में आना है। यात्रा के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम का (जीएमवीएन) का टूर पैकेज कितना होगा। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम में देश भर से यात्रा संबंधी जानकारी लेने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों कॉल आ रही है। कंट्रोल रूम चौबीस घंटे काम कर रहा है। अब तक 17,853 लोग कंट्रोल रूम से संपर्क कर चुके हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

इस बार चारधाम यात्रा का आगाज 30 अप्रैल को अक्षय तृतीय पर्व से हो रहा है। यात्रा के लिए 17.76 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। देश-दुनिया से यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने कंट्रोल रूम को 20 मार्च से संचालित किया है। पहले दिन 20 मार्च को को सबसे ज्यादा 1032 लोगों ने कंट्रोल रूम में संपर्क कर जानकारी हासिल की थी। आठ अप्रैल को 961 और सात अप्रैल को 803 लोगों ने कंट्रोल रूम में संपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से काम कर रहा है कंट्रोल रूम

पर्यटन विकास परिषद के कंट्रोल रूम टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर देश के विभिन्न हिस्सों से लगातार कॉल आ रही हैं। पूरे समय कॉल अटेंड करने के लिए कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। ज्यादातर लोग संपर्क करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जीएमवीएन टूर पैकेज, हेली सेवाओं, कपाट खुलने की तिथियों के बारे में जानकारी मांग रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra:  टैक्सी-मैक्सी संचालकों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य, शटल सेवा और प्रभावी बनाने की तैयारी

चारधाम यात्रा के लिए देश भर के यात्रियों में उत्साह है। देवभूमि सभी यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प है। सभी के सहयोग से बेहतर यात्रा संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।  -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed