फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Man Arrested for Attempt to Murder

पत्नी के प्रेमी ने ही रेता था पति का गला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Man Arrested for Attempt to Murder
ुद्रपुर में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रवीण। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। पुलिस ने पौने दो महीने पहले एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या करने के प्रयास के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल की पत्नी से अवैध संबंधों के चलते आरोपी ने यह कदम उठाया था।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली में सीओ अमित कुमार ने बताया कि 12 अगस्त को संजयनगर खेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी थी। कहा था कि उनके ससुर का किसी ने गला रेत दिया है। वह डिवाइन पार्क के पीछे गन्ने के खेत में घायलावस्था में पडे़ मिले। जांच के दौरान परिजनों ने उनके साथ काम करने वाले प्रवीण धर उर्फ कोकन निवासी आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी रुद्रपुर पर शक जताया था। प्रवीण की कॉल डिटेल खंगाली गई तो उसका घायल की पत्नी से काफी बातचीत होना पाया गया। पुलिस ने प्रवीण को कोतवाली लाकर पूछताछ की तो आरोपी ने गला रेतने की बात स्वीकार ली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रवीण ने बताया कि वह और घायल की पत्नी ओमेक्स कॉलोनी में काम करते थे। दोनों के बीच अवैध संबंध हो गए थे। जब शक हुआ तो उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। 12 अगस्त को बिंदुखेड़ा में प्रवीण ने उसके साथ शराब पी। इस पर प्रवीण ने उसकी हत्या करने की ठानी और पास की दुकान से ही ब्लेड खरीदा। इसके बाद प्रवीण ने उसका गला रेत दिया। सीओ ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त ब्लेड बरामद कर लिया है। घायल बोलने की स्थिति में नहीं है लेकिन उसने इशारे से आरोपी की पहचान की है। टीम में एसआई पूरन सिंह, गणेश पांडे, सतीश पंत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपस में दूर के रिश्तेदार हैं घायल और आरोपी
रुद्रपुर। कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि आरोपी और घायल आपस में दूर के रिश्तेदार हैं। घायल की पत्नी और प्रवीण के बीच दो साल से संबंध हैं। प्रवीण के पास ओमेक्स के एक कमरे की चाबी रहती थी। इस कमरे में दोनों मिलते थे। अवैध संबंधों के उजागर होने के शक में प्रवीण ने उसके पति की हत्या करने की कोशिश की थी। घायल की पत्नी की इसमें लिप्तता नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed