{"_id":"676999d53fd5bf08f90e8d45","slug":"malta-got-gi-tag-but-support-price-could-not-be-declared-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-577266-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: माल्टा को जीआई टैग मिला, मगर समर्थन मूल्य नहीं हो सका घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: माल्टा को जीआई टैग मिला, मगर समर्थन मूल्य नहीं हो सका घोषित
Mon, 23 Dec 2024 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 23 Dec 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जीआई टैग प्राप्त होने के बाद भी इस वर्ष अभी तक सरकार माल्टा का समर्थन मूल्य घोषित नहीं कर पाई है, जिससे काश्तकार आहत हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में गांव, कस्बों व नगरीय क्षेत्रों में माल्टा के पेड़ फल से लदे हैं, पर बाजार नहीं मिल पा रहा है। बिचौलिए काश्तकारों से औने-पौने दाम में खरीद कर बाजारों में तीन गुना मूल्य पर बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।
काश्तकार नरेंद्र सिंह, वीर सिंह, प्रमेंद्र सिंह, आनंद सिंह, बलवीर सिंह आदि का कहना है कि जीआईसी टैग मिलने से उम्मीद जगी थी कि माल्टा का समर्थन मूल्य बढ़ाकर सरकार नवंबर माह से ही खरीद करती, पर अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है। गांवों में माल्टा के पेड़ लदे हैं, जिन्हें पक्षी और बंदर नुकसान पहुंचा रहे हैं। बता दें कि वर्ष 2022-23 के लिए सरकार ने माल्टा का समर्थन मूल्य ए, बी और सी श्रेणी में क्रमश: 4, 8 और 13 रुपये प्रतिकिलो तय किया था, जो ना के बराबर था।
सरकार के तय मूल्य भी काश्तकार को अपना उत्पाद विपणन केंद्र तक पहुंचाने के बाद मिलना था, जो घाटे का सौदा साबित हुआ। जिला उद्यान अधिकारी बीएस नेगी ने बताया कि जनपद में 650 टन से अधिक माल्टा का उत्पादन हो रखा है। माल्टा का समर्थन मूल्य घोषित नहीं होने से खरीद को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।