फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Make trouble unfinished Shiva Nandi-Simtoli motorway

मुसीबत बना अधूरा शिवनंदी-सिमतोली मोटर मार्ग

Tue, 16 Aug 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Tue, 16 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन

गांवों को सड़क नेटवर्क से किस तरह से जोड़ा जा रहा है, इसकी बानगी अगत्यमुनि ब्लाक में देखी जा सकती है। शिवनंदी-सिमतोली मोटर मार्ग स्वीकृति के एक दशक बाद भी पूरा नहीं बन पाया है। लोनिवि द्वारा सिर्फ चार किमी कटिंग कर छोड़ दिया गया है, जिस कारण आज भी 4 से 6 किमी की पैदल दूरी तय कर रहे हैं।

विज्ञापन


ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से करीब 10 किमी आगे शिवनंदी से धनपुर पट्टी के ग्राम पंचायत कांडा को यातायात सुविधा मुहैया कराने के लिए वर्ष 2006 में 12 किमी शिवनंदी-सिमतोली सड़क स्वीकृत की गई। शासन द्वारा निर्माण की जिम्मेदारी लोनिवि प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग को सौंपी गई।
विज्ञापन


विभाग द्वारा डीपीआर तैयार करने के साथ ही सर्वेक्षण भी किया गया। दस वर्ष बाद भी सड़क अभीतक नहीं बन पाई है। विभाग द्वारा 2013-14 में सड़क कटिंग कार्य शुरू किया गया। जो मार्च 2016 तक सिर्फ 4 किमी हो पाया है। ऐसे में कांडा, सिमतोली और नौला के ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को 4 से 6 किमी एक तरफा पैदल दूरी तय कर रतूड़ा जाना पड़ रहा है। सबसे बड़ी परेशानी बुर्जुग, बीमार और गर्भवती महिलाओं को लेकर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलायन की मार झेल रहे गांव
सड़क के अभाव में नौला, सिमतोली और कांडा गांव में गिनती के परिवार रह गए हैं। राज्य निर्माण से पूर्व नौला में 70, सिमतोली में 15 और कांडा में 40 परिवार रहते थे। लेकिन बीते डेढ़ दशक में यहां से क्रमश: 20, 12 और 25 परिवारों ने पलायन किया है। ग्रामीण एक किमी चीनी के लिए भी रतूड़ा की दौड़ लगा रहे हैं।

विभागीय अधिकारियों से लेकर डीएम को कई बार सड़क के बारे में अवगत कराने पर भी कार्य में तेजी नहीं आ रही है। जो चार किमी कटिंग हो रखी है, वह भी मानकों पर खरी नहीं है। सड़क के अभाव में सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भी सही नहीं हो पा रहा है।

-- संदीप थपलियाल, ग्राम प्रधान कांडा

चार किमी कटिंग कर दी गई है। शेष आठ किमी पर फारेस्ट क्लिीरेंश न होने से कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। विभागीय स्तर पर फाइल शासन को भेजी जा चुकी है। केंद्र को भी मामले से अवगत किया जा चुका है।
- इंद्रजीत बोस, ईई, लोनिवि, रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed