{"_id":"5d77d3d88ebc3e93bb4c575a","slug":"lord-baman-sight-in-silver-plate-rudrapryag-news-drn319236516","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदी की थाल में विराजमान होकर भगवान बामन ने दिए भक्तों को दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदी की थाल में विराजमान होकर भगवान बामन ने दिए भक्तों को दर्शन
विज्ञापन
त्रियुगीनारायण मंदिर में बामन द्वादशी पर आयोजित मेला में आराध्य के दर्शनों को उमड़े श्रद्घालु।
- फोटो : RUDRAPRYAG
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान शिव और पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण मंदिर में भगवान बामन ने चांदी की थाल में विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन दिए। इस मौके पर पूरा क्षेत्र आराध्य के जयकारों से गूंज उठा। इससे पूर्व बीती सोमवार रात्रि को मंदिर में 22 दंपतियों ने हाथों में खड़े दीये के साथ संतान प्राप्ति के लिए उपवास रखा।
मंदिर में मंगलवार सुबह से ही भक्त जुटने लगे थे। भक्तों ने गर्भगृह में विराजमान भगवान बामन के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। दोपहर बाद एक बजे भगवान विष्णु के वृक्ष खरसू और मोरू के दो पेड़ मंदिर में लाए गए, जिनको श्रृंगार के बाद परिसर में ही लगाया गया। इसके बाद गर्भगृह से चांदी की थाल में विराजमान भगवान बामन की मूर्तियों को आम दर्शन के लिए बाहर लाया गया। चांदी की थाल सेरसी गांव के सदानंद नौटियाल के सिर पर रखी गई। आराध्य देवता ने मंदिर की 21 परिक्रमा की। इस मौके पर भगवान बामन अपने पश्वा जमलोकी गांव निवासी रामकृष्ण जमलोकी पर अवतरित हुए और अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया। भगवान भैरवनाथ भी अपने पश्वा त्रियुगीनारायण निवासी शांति प्रसाद पुरोहित पर अवतरित हुए। आराध्य के दर्शनों के लिए शाम चार बजे के बाद भी मंदिर में भीड़ जुटी रही। इस दौरान मंदिर के पुजारी संजय जमलोकी, कमल किशोर, शिव प्रसाद, शंभू प्रसाद, कल्पेश्वर प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, विनोद, नागेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे। इससे पूर्व बीते सोमवार रात्रि को केदारनाथ के विधायक मनोज रावत ने मेले में शिरकत की। उन्होंने मेला समिति को मेले को भव्य रूप देने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, सौरभ मैठाणी, पूनम सती ने हिमवंत देश, मेला थैलू मां, ठंडो रे ठंडो रे, मेरू पहाड़ की ठंडी हवा आदि गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। मेला समिति के अध्यक्ष दिवाकर गैरोला ने आभार व्यक्त किया। समारोह में मेला समिति के कोषाध्यक्ष योगेंद्र तिवारी, सचिव राजेश भटट, मंदिर प्रबंधक परशुराम गैरोला, भक्तदर्शन सेमवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष एवं मेला सदस्य महेंद्र सेमवाल, अंकित, अरविंद बर्त्वाल, अनिरुद्ध गैरोला, मीनाक्षी प्रसाद घिल्डियाल, धर्मेंद्र गैरोला, महिला मंगल दल अध्यक्ष अनिता शर्मा, देवेंद्र सेमवाल आदि मौजूद थे।
संतान प्राप्ति के लिए 22 दंपतियों ने किया पूजन
गुप्तकाशी। सोमवार रात्रि को त्रियुगीनारायण मंदिर में संतान प्राप्ति के लिए अंबाला, देहरादून, श्रीनगर समेत केदारघाटी के अलग-अलग गांवों से 22 दंपति पहुंचे। विशेष पूजा-अर्चना और संकल्प के साथ इन लोगों ने खड़े दीये के साथ भगवान नारायण व भगवान बामन से संतान प्राप्ति की कामना करते हुए उपवास किया। इस मौके पर मंदिर में कीर्तन-भजन का आयोजन भी किया गया। पुजारी रामेश्वर प्रसाद जमलोकी ने पूजा संपन्न कराई। ब्यूरो
विज्ञापन
डा. राजीव गैरोला को किया सम्मानित
गुप्तकाशी। बामन द्वादशी मेला समिति ने जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में तैनात डा. राजीव गैरोला, सोशल मीडिया पर भरतू की ब्वारी के लेखक नवल खाली, लोक कवि जगदंबा चमोला, संजय दरमोला, जयवर्धन कांडपाल, युवा पत्रकार प्रियंक वशिष्ठ को सम्मानित किया। ब्यूरो

त्रियुगीनारायण मंदिर में बामन द्वादशी पर आयोजित मेला में आराध्य के दर्शनों को उमड़े श्रद्घालु।- फोटो : RUDRAPRYAG

शिव-पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण में बामन द्वादशी के पर्व पर आराध्य भगवान बामन के दर्श?- फोटो : RUDRAPRYAG