फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Load testing with six trucks begins on Belni Bridge.

Rudraprayag News: बेलनी पुल पर छह ट्रकों के साथ लोड टेस्टिंग शुरू

Wed, 02 Sep 2026 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 02 Sep 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Load testing with six trucks begins on Belni Bridge.
फोटो
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। बेलनी पुल को आवाजाही के लिए खोलने की प्रक्रिया के तहत बुधवार से लोड टेस्टिंग शुरू हो गई है। परीक्षण के दौरान पुल पर छह ट्रकों को भार के साथ खड़ा किया गया। सुबह 8 बजे से यह प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें 150 टन भार वहन क्षमता को नापा गया। इंजीनियरों ने पुल के तापमान और भार की स्थिति को मापा।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले इस पुल पर लोड टेस्ट के साथ अन्य तकनीकी परीक्षण किए जा रहे हैं। परीक्षणों की रिपोर्ट के आधार पर पुल को आम आवाजाही के लिए खोलने का निर्णय लिया जाएगा। यह पुल केदारनाथ और बदरीनाथ आने वाले यात्रियों को सुविधा देगा। लोनिवि एनएच खंड की सहायक अभियंता प्रेरणा जगूड़ी ने बताया कि लोड टेस्टिंग की प्रक्रिया करीब चार से पांच दिन चलेगी। इसके बाद ट्रकों को खाली कर दोबारा आकलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed