{"_id":"6a981eeff390f0ae000eb531","slug":"22-people-examined-at-the-eye-camp-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-120614-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: नेत्र शिविर में 22 के आंखों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: नेत्र शिविर में 22 के आंखों की हुई जांच
Wed, 02 Sep 2026 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो -- --
रुद्रप्रयाग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में आयोजित निशुल्क मोतियाबिंद शिविर में 22 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच में नौ लोगों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। इनका देहरादून स्थित विवेकानंद नेत्रालय में निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी ने बताया कि शिविर में 12 पुरुष और 10 महिलाओं की जांच हुई। इनमें पांच पुरुष और चार महिलाओं की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। संबंधित लोगों को विवेकानंद नेत्रालय, रामकृष्ण मिशन आश्रम, किशनपुर की टीम रविवार को देहरादून ले जाएगी। शिविर में 16 ग्रामीणों को दवाएं भी वितरित की गईं। उन्होंने बताया कि अगला निशुल्क मोतियाबिंद शिविर पांच सितंबर को ग्राम सभा मनसूना में लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की। शिविर के दौरान नेत्रदान पखवाड़े के तहत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. खुशपाल ने बताया कि एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो दृष्टिहीनों को दृष्टि मिल सकती है। संवाद