फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Lawsuits against four institutions will be registered in three police stations

तीन थानों में दर्ज होंगे चार संस्थानों के खिलाफ केस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Lawsuits against four institutions will be registered in three police stations
रुद्रपुर। हरियाणा और सहारनपुर के चार शैक्षिक संस्थानों के खिलाफ एसआईटी जिले के तीन थानों में रिपोर्ट दर्ज कराएगी। दोनों राज्यों के चार संस्थानों में फर्जी तरीके से छात्रों को दाखिला देकर लाखों रुपये के गबन की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि एसआईटी जांच के दायरे में आने के बाद इन शिक्षण संस्थानों में खलबली मची है।
विज्ञापन

मालूम हो कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति में घोटाला सामने आने के बाद 11 शैक्षणिक संस्थानों के खिलाफ चार थानों में मुकदमा दर्ज कर आठ दलालों को एसआईटी जेल भेज चुकी है। बाहरी राज्यों के जिन 303 शैक्षिक संस्थानों में 3024 छात्रों को अध्ययनरत दर्शाया गया था। जांच में 1037 छात्रों के आवंटन में गड़बड़ी पकड़ी गई। 23 दिसंबर से शुरू हुई दस्तावेजों के सत्यापन में ऊधमसिंह नगर में 250 छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया है। इसमें सबसे अधिक खटीमा, जसपुर, किच्छा के छात्रों के नाम पर करोड़ों का घोटाला सामने आया। एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया हरियाणा के तीन और सहारनपुर के एक शैक्षिक संस्थान में गड़बड़ी पकड़ी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया चारों संस्थानों के खिलाफ कुंडा, काशीपुर, केलाखेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर बयान दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने छात्रवृत्ति मिलने से किया इनकार
बाजपुर। दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले में एसएसआई की पूछताछ में एक युवक ने छात्रवृत्ति मिलने से साफ इनकार कर दिया। बताते हैं कि छात्रवृत्ति घोटाले में अनपढ़ों के नाम से फर्जी शैक्षिक कागजातों के आधार पर दलालों ने भारी रकम हड़पी है।

बृहस्पतिवार को एसएसआई महेश चंद कांडपाल ने गांव भीकमपुरी निवासी रवि सिंह से पूछताछ की। रवि ने बताया कि छात्रवृत्ति के नाम पर उसे कोई धनराशि नहीं मिली, जबकि उसके नाम के फर्जी दस्तावेज लगाकर छात्रवृत्ति हड़पी गई है। 2014-15 में एक युवक कुछ दस्तावेज लेकर उसके घर आया था। उसी ने शैक्षिक कागजात देखे थे। एसएसआई के अनुसार छात्रवृत्ति घोटाले के बाजपुर कोतवाली में अलग अलग तीन मुकदमे दर्ज हैं। छात्रवृत्ति घोटाले में छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि 60 विद्यार्थियों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की विवेचना अभी जारी है। नामजदों में फरार चल रहे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed