फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kichha bypass widening survey will be conducted by shopkeepers

किच्छा बाइपास चौड़ीकरण की जद में आने वाले दुकानदारों का होगा सर्वे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Kichha bypass widening survey will be conducted by shopkeepers
रुद्रपुर में आयोजि बैठक में मौजूद डीएम व जनप्रतिनिधि। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। डीएम की अध्यक्षता में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण, किच्छा बाईपास चौड़ीकरण में विस्थापित होने वाले दुकानदारों को पुनर्वास किए जाने, ट्रांसपोर्ट नगर और रोडवेज स्टेशन से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा हुई। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने कहा कि एनएच-87 के विस्तारीकरण में जो भी कार्य अमल में लाए जाने हैं, उन कार्यों का सही से अनुपालन हो। डीएम ने एनएच की ओर से विस्थापितों को मुआवजे की भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि एनएच के विस्तारीकरण, आईएसबीटी निर्माण, दुकानदारों का पुनर्वास और ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण की जद में आने वाले लोगों का सर्वे कर उनकी व्यवस्था अस्थाई रूप कराई जाए। डीएम ने एनएच के पीडी योगेंद्र शर्मा को फटकार लगाते हुए एनएच में पैच वर्क कार्य पूर्ण करते हुए वीडियोग्राफी उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने एडीएम उत्तम चौहान को सभी एसडीएम को निर्देशित कर अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों का निरीक्षण कर पैच वर्क कार्य पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने एडीएम को मुख्यमंत्री की लंबित घोषणाओं के अंतर्गत काशीपुर बाईपास निर्माण के संबंध में शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, एमएनए जय भारत सिंह,ओसी कलक्ट्रेट एनएस नबियाल, सचिव विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, एसडीएम मुक्ता मिश्रा, प्रशिक्षु आईएएस विशाल मिश्रा, ईई लोनिवि मनोज दास, एनएच के उप प्रबंधक तकनीकी अक्षत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed