फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Khankra-Khirsu road was ruined by debris from the road under construction

निर्माणाधीन मार्ग से मलबे से बदहाल हुआ खांकरा-खिर्सू मार्ग

Fri, 08 Oct 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Khankra-Khirsu road was ruined by debris from the road under construction
निर्माणाधीन नौखू-दानकोट मार्ग के मलबे से खांकरा-खेड़ाखाल-खिर्सू मार्ग बदहाल हो गया है, जिससे यहां आवाजाही में दुर्घटना का खतरा बना है। साथ ही मार्ग का कई मीटर हिस्सा बदहाल हो गया है। ग्रामीणों ने लोनिवि से मलबे की सफाई कर सुरक्षा इंतजाम की मांग की।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि ब्लाक के बच्छणस्यूं पट्टी में ग्राम पंचायत नौना-दानकोट के लिए स्वीकृत दो किमी मार्ग का इन दिनों कार्य जोरों पर चल रहा है, लेकिन इस मार्ग का मलबा ठीक नीचे से गुजर रहे खांकरा-खेड़ाखाल-खिर्सू मार्ग पर गिर रहा है, जिससे यहां आवाजाही के दौरान दुर्घटना का खतरा बना है। मनवर सिंह नेगी, पूर्व ग्राम प्रधान भूपति सिंह रौथाण और धीरेंद्र सिंह रौथाण आदि का कहना है कि लोनिवि को बार-बार अवगत कराने पर भी स्थिति जस की तस है। विभाग की ओर से बिना सुरक्षा इंतजाम के नए मार्ग की कटिंग की जा रही है। इधर, लोनिवि के ईई इंद्रजीत बोस ने बताया कि जेई को मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed