{"_id":"6ab9d45d16cc0eab2c04cb1f","slug":"kedarnath-yatra-five-year-old-boy-dies-after-debris-and-stones-fall-near-chirbasa-1-500-pilgrims-rescued-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा: मलबा-पत्थर की चपेट में आने से पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा: मलबा-पत्थर की चपेट में आने से पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए
Mon, 28 Sep 2026 09:03 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:03 AM IST
सार
चीरबासा में पहाड़ी से अचानक मलबा और पत्थर गिरने से पैदल मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पांच साल बच्चा हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद रास्ते में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए रेस्क्यू टीमें रातभर जुटी रहीं।
विज्ञापन
केदारनाथ पैदल मार्ग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मलबा आने से मार्ग पर फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू टीमों ने करीब 1500 सौ यात्रियों को सुरक्षित मार्ग पार कराया।
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से चीरबासा के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने की सूचना मिली। पत्थरों की चपेट में आने से एटा, उत्तर प्रदेश निवासी पांच वर्षीय यश पुत्र रोहताश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर तैनात रेस्क्यू टीम ने बच्चे को पालकी से एमआरपी भैरव मंदिर जंगलचट्टी पहुंचाया।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...आफत की बारिश: चारधाम यात्रा और फूलों की घाटी रही बंद, 136 पर्वतारोही फंसे; दो उड़ानें डायवर्ट, एक की मौत
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चीरबासा क्षेत्र में मलबा और पत्थर आने से पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया था। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मौके पर तैनात रेस्क्यू टीमों ने तत्काल अभियान शुरू किया। देर रात तक यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की कार्रवाई जारी रही।रातभर चले रेस्क्यू अभियान में करीब पन्द्रह सौ यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।