{"_id":"6ab9e8d898fb68ab040a40bd","slug":"yamunotri-dham-snowfall-fresh-snow-covers-high-peaks-around-temple-amid-changing-weather-uttarakhand-weather-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: यमुनोत्री धाम के आसपास की चोटियों पर बर्फबारी, क्षेत्र में बढ़ी ठंड, दिखा खूबसूरत नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: यमुनोत्री धाम के आसपास की चोटियों पर बर्फबारी, क्षेत्र में बढ़ी ठंड, दिखा खूबसूरत नजारा
Mon, 28 Sep 2026 09:44 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:44 AM IST
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम के आसपास की चोटियों पर बर्फबारी,
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनोत्री धाम के आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर दिखाई दे रही है। बर्फबारी से धाम और आसपास का मौसम सुहावना हो गया। क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला नजर आया। बर्फ से ढकी चोटियों का खूबसूरत नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा: मलबा-पत्थर की चपेट में आने से पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए
विज्ञापन
वहीं बारिश से नदियों का जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया। रुद्रप्रयाग में शाम चार बजे अलकनंदा नदी और मंदाकिनी नदी, हरिद्वार में गंगा नदी का जल स्तर खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया था। पिथौरागढ़ में काली, गोरी और सरयू नदी का जल स्तर भी खतरे के निशान के पास पहुंच गया था।
विज्ञापन