फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath will soon get 4G internet facility

केदारनाथ में जल्द मिलेगी 4जी इंटरनेट सुविधा

Mon, 12 Sep 2022 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 10:36 PM IST
सार

इसके अलावा जिले के तीनों ब्लॉकों में अन्य चार गांवों को भी 4जी इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा।भारत संचार निगम रामबाड़ा में 4जी इंटरनेट कनेक्टिविटी मोबाइल टॉवर लगा रहा है। टॉवर से जखोली ब्लॉक के लिस्वाल्टा, अगस्त्यमुनि ब्लॉक के महरगांव और ऊखीमठ ब्लॉक के गौंडार और तोषी गांव में भी 4जी कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। इस संबंध स्थानीय प्रशासन, ऊर्जा निगम और बीएसएनएल के उप खंड अधिकारी को सभी चिह्नित स्थानों पर भूमि चयन और बिजली सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Kedarnath will soon get 4G internet facility

विस्तार

केदार के दर्शनों को आने वाले यात्रियों को गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारत संचार निगम की 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा मिलेगी। निगम रामाबाड़ा में हाई फ्रीक्वेंसी का मोबाइल टॉवर स्थापित करेगा। इसके अलावा जिले के तीनों ब्लॉकों में अन्य चार गांवों को भी 4जी इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

भारत संचार निगम रामबाड़ा में 4जी इंटरनेट कनेक्टिविटी मोबाइल टॉवर लगा रहा है। इसके लिए भूमि चिह्नित सहित अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। टॉवर से जखोली ब्लॉक के लिस्वाल्टा, अगस्त्यमुनि ब्लॉक के महरगांव और ऊखीमठ ब्लॉक के गौंडार और तोषी गांव में भी 4जी कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रामबाड़ा सहित तीनों ब्लॉकों के चार गांवों में 4जी मोबाइल टॉवर लगाए जाने हैं। इस संबंध स्थानीय प्रशासन, ऊर्जा निगम और बीएसएनएल के उप खंड अधिकारी को सभी चिह्नित स्थानों पर भूमि चयन और बिजली सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed