फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath walk 30 feet collapsed Gaurikund

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग 30 फिट ध्वस्त

Thu, 11 Aug 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Thu, 11 Aug 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath walk 30 feet collapsed Gaurikund
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग काकड़ागाड़ में पहाड़ी टूटने से आठ घंटे रहा बंद। केदारनाथ में जरूरी वस्तुओं की सप्लाई हुई प्रभावित। - फोटो : Amar Ujala
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग छोटी व बड़ी लिनचोली के मध्य 30 फिट ध्वस्त हो गया है। प्रशासन द्वारा केदारनाथ जा रहे और धाम से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों को लिनचोली और केदारनाथ में रोक दिया गया है।
विज्ञापन


रुक-रुककर हो रही बारिश से पैदल मार्ग बृहस्पतिवार को सुबह से दोपहर सवा एक बजे लिनचोली से करीब 100 मीटर पहले 30 फिट पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। यहां पर कीचड़ और फिसलन से खतरा हो गया है। ऐसे में प्रशासन द्वारा सोनप्रयाग से केदारनाथ जा रहे और दर्शन कर लौट रहे यात्रियों को जंगलचट्टी, भीमबली और लिनचोली में ही रोक दिया। जिलाधिकारी डा. राघव लंगर ने बताया कि रास्ता टूटा है।
विज्ञापन


फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से यात्रियों को पड़ावों पर रोका गया है, लेकिन यात्रा सुचारू रहेगी। बताया कि रास्ते की मरम्मत की जिम्मेदारी नेहरू पर्वतारोहण संस्थान को दे दी गई है। इधर, निम के टीम प्रभारी मनोज सेमवाल ने बताया कि टूटे रास्ते का निरीक्षण कर लिया गया है। मरम्मत कार्य शुक्रवार सुबह से शुरू कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


 51 यात्रियों ने किए दर्शन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में बृहस्पतिवार को 51 यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए। कपाट खुलने के बाद से अभी तक 259483 यात्री धाम पहुंच चुके हैं। दूसरी तरफ सोनप्रयाग से 40 यात्री पैदल रास्ते से धाम को रवाना हुए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed