फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath Gaurikund walking off, could not travel.

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग के बंद, नहीं हो पायी यात्रा

Fri, 12 Aug 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 12 Aug 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Gaurikund walking off, could not travel.
highway closed - फोटो : demo pic

खराब मौसम और गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग के बंद होने के कारण केदारनाथ की पैदल यात्रा नहीं हो पाई। रास्ता कई स्थानों पर संवेदनशील बना हुआ है। केदारघाटी में शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश के कारण सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए यात्री नहीं छोड़े गए।

विज्ञापन


दूसरी तरफ नेहरू पर्वतरोहण संस्थान द्वारा छोटी व बड़ी लिनचोली के बीच रास्ते पर टूटे 30 फिट रास्ते की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। टीम लीडर देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में 42 मजदूरों द्वारा प्रात: सात बजे से कार्य शुरू किया गया। बताया कि प्रभावित स्थान पर पुश्ते की बुनियाद रखने के लिए खोदाई कर दी गई है।
विज्ञापन


दो दिन में आरसीसी पुश्ते का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा। पैदल यात्रा पुश्ता निर्माण के चलते बाधित न हो, इसे देखते हुए प्रभावित क्षेत्र से कुछ दूरी पर 40 मीटर वैकल्पिक मार्ग तैयार कर दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, निम व एसडीआरएफ के जवानों की मौजूदगी में अगले दो दिन तक यात्रा का संचालन उसी रास्ते से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


72 यात्रियों ने किए दर्शन
रुद्रप्रयाग।
केदारनाथ में शुक्रवार को 72 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इसके बाद पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों द्वारा इन यात्रियों सहित 81 लोगों को पैदल रास्ते से सकुशल गौरीकुंड तक पहुंचाया गया। यात्री बीते बृहस्पतिवार को धाम पहुंचे थे और वहीं रुक गए थे। उधर, केदारनाथ में अब भी 25 यात्री रुके हुए हैं। ये लोग पैदल चलने में असमर्थ हैं, जो हेलीकॉप्टर से ही लौटना चाहते थे। दोपहर 12 बजे से कोहरा लगने के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। मौसम ठीक होने पर शनिवार को हेलीकॉप्टर से गुप्तकाशी उतरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed