फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Expressed displeasure over the absence of departmental officials.

Rudraprayag News: विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी

Fri, 02 Oct 2026 05:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 02 Oct 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over the absence of departmental officials.
जनता दरबार में उठे पेयजल, सिंचाई और सड़क के मुद्दे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जखोली। सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत धारकुडी में आयोजित जनता दरबार में पेयजल, सिंचाई और सड़क के मुद्दे उठे। इस दौरान विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी प्रधान ने नाराजगी जताई और भविष्य में शत-प्रतिशत उपस्थिति की अपेक्षा की।

एसडीएम भगत सिंह फोनिया की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबाद में ग्राम प्रधान स्नेहा देवी ने पशुपालन विभाग के कृत्रिम गर्भाधान के लिए लिए जा रहे 800 रुपये शुल्क का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिया जाना उचित नहीं है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के समीप क्षतिग्रस्त डाट पुलिया से बच्चों को खतरा बताते हुए सिंचाई विभाग से इसकी मरम्मत कराने और पंचायत क्षेत्र में अवशेष सिंचाई नहर का कार्य जल्द पूरा करने करने की मांग की। उन्होंने हर घर जल योजना का कार्य पूर्ण होने के बाद इसे ग्राम पंचायत को हस्तांतरित करने, आपदा में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन ठीक करने की मांग की। कहा कि छह माह बाद भी पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया है। कार्यक्रम में स्नेहा देवी और पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed