फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kanchan of Ratani village conducted PM's program

रतनी गांव की कंचन ने किया पीएम के कार्यक्रम का संचालन

Sat, 06 Nov 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Kanchan of Ratani village conducted PM's program
केदारनाथ में 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा का संचालन कर पहाड़ की बेटी डा. कंचन रावत ने मिसाल पेश की है। मूल रूप से चमोली के नारायणबगड़ ब्लॉक के रतनी गांव निवासी डॉ. नेगी लंबे समय से सामाजिक कार्यों के साथ ही उत्तराखंड हेरिटेज मीडिया से भी जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

सैंगुइन वी केयर वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापिका व अध्यक्ष डा. कंचन वॉयस ओवर आर्टिस्ट हैं। हिंदी व अंग्रेजी के साथ वे कई क्षेत्रीय भाषाओं की जानकार भी हैं। यही नहीं उनके द्वारा भारत व राज्य सरकार के कई विभागों में बतौर कंसल्टेंट के रूप में कार्य किया गया है। डॉ. नेगी ने कहा कि केदारनाथ में पीएम मोदी के कार्यक्रम का संचालन उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्हें एशिया पैसिफिक एक्सलेंस अवार्ड, इंटरनेशनल एजूकेशन अवार्ड, इंडियन ग्लोरी अवार्ड, नारी शक्ति सम्मान, भारतीय शौर्य सम्मान, तीलू रौतेली पुरस्कार समेत राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के 40 से अधिक पुरस्कार मिल चुके हैं। इधर, रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मनुज गोयल ने भी डॉ. कंचन नेगी के केदारनाथ में कार्यक्रम संचालन की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed