फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kafna won the tournament by defeating Bansi's team

बांसी को पराजित कर कफना ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

Wed, 26 Aug 2020 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kafna won the tournament by defeating Bansi's team
तिलवाड़ा। जखोली ब्लाक के ग्राम पंचायत बांसी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब कफना गांव की टीम ने बांसी की टीम को 14 रन से पराजित कर अपने नाम किया। विजेता टीम के आशीष रावत मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने।
विज्ञापन

बुधवार को खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कफना की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 129 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांसी गांव की टीम सभी विकेट खोकर 115 रन ही बना पाई और 14 रन से मैच हार गई। मुख्य अतिथि जन अधिकार मंच के अध्यक्ष मोहित डिमरी व पूर्व ग्राम प्रधान तेज सिंह धनाई ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी और नकद धनराशि दी। प्रतियोगिता में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए लवीश रावत और हरफनमौला खेल के लिए अंकित गैरोला को भी पुरस्कृत किया गया। आयोजन समिति ने अंपायर शिव सिंह व भूप्पी रावत को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा, भगत चौहान, नरेंद्र रावत, सचिन भट्ट, अजय पुंडीर, कपिल राणा मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed