फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   In many parts of Garhwal remained closed primary.

गढ़वाल के कई हिस्सों में बंद रहे प्राइमरी

Tue, 20 Sep 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 20 Sep 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
In many parts of Garhwal remained closed primary.
ताला - फोटो : demo pic

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के देहरादून कूच के चलते मंगलवार को गढ़वाल के कई हिस्सों में प्राइमरी स्कूलों के ताले नहीं खुले। बच्चे स्कूल पहुंचने के बाद बैरंग घर लौट गए। बुधवार से सभी स्कूलों में नियमित रूप से पढ़ाई होगी।

विज्ञापन


जिले के 558 प्राइमरी स्कूल बंद रहे। इन स्कूलों में 1079 शिक्षक-शिक्षिकाएं वर्तमान शिक्षण सत्र में तैनात हैं। संघ के जिलाध्यक्ष डीएस झिक्वांण ने बताया कि 17 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षक दो दिन हड़ताल पर रहे। अब मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बुधवार को प्राथमिक स्कूलों में नियमित पढ़ाई होगी।
विज्ञापन

गोपेश्वर। यहां प्राइमरी स्कूलों के बच्चे सुबह साढ़े नौ बजे विद्यालय तो पहुंचे, लेकिन शिक्षकों के विद्यालय तक न पहुंचने से उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। पीपलकोटी, पोखरी, चमोली, गोपेश्वर, नंदप्रयाग, घाट क्षेत्र में भी प्राथमिक विद्यालय बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्णप्रयाग। प्राथमिक शिक्षकों की हड़ताल के चलते विकासखंड कर्णप्रयाग के 153, गैरसैंण के 142, नारायणबगड़ के 96 स्कूलों सहित थराली और देवाल के प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाई ठप रही। ग्राम प्रधान डुगंरी गबर सिंह रावत, प्रधान संघ कर्णप्रयाग के संरक्षक सुमन प्रसाद डिमरी आदि ने बताया कि लगातार हो रही शिक्षकों की हड़ताल का दुष्प्रभाव बच्चों के भविष्य पर पड़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से शिक्षकों की मांगों का उचित समाधान निकालकर विद्यालयों की पठन-पाठन व्यवस्था को सुचारु करने की मांग की है।


यमकेश्वर। प्राथमिक शिक्षक संघ के आंदोलन के चलते मंगलवार को यमकेश्वर के 129 प्राथमिक विद्यालय बंद रहे। यमकेश्वर प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्ष सुमन नौटियाल ने बताया कि शिक्षकों के देहरादून में आंदोलनरत रहने से यमकेश्वर के अधिकतर प्राथमिक विद्यालय बंद रहे। बुधवार को यमकेश्वर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय खुलेंगे, लेकिन जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं, आंदोलन जारी रहेगा। यमकेश्वर से देहरादून गए प्राथमिक शिक्षकों में मंत्री संतोष राय, ममता रौतेला, प्रदीप सुंदरियाल, शैलेंद्र कंडवाल व मुकेश मैठाणी आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed