फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   IMA team has enjoyed skiing

आईएमए के दल ने लिया स्कीइंग का लुत्फ

Wed, 23 Mar 2016 06:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 23 Mar 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के 25 सदस्यीय दल ने चोराबाड़ी ताल पहुंचकर वहां की स्थितियों का जाजया लिया। दल ने धाम से ताल तक के पैदल रास्ते से लेकर वर्तमान स्थितियों का गहनता से अवलोकन किया। दोपहर बाद दल के सदस्यों ने केदारनाथ में स्कीइंग का लुत्फ उठाया।

बुधवार को प्रात: 6.30 बजे कैप्टन विवेक के नेतृत्व में आईएमए के 25 ट्रैकर्स केदारनाथ से चौराबाड़ी ताल के लिए रवाना हुए। सवा सात बजे वहां पहुंचने के बाद उन्होंने क्षेत्र का जायजा लिया। प्रात: 10 बजे दल धाम लौट आया। इसके बाद भैरव मंदिर, रुद्रा प्वाइंट का भ्रमण किया। दल ने मंदिर के पीछे बन रही गेविन, रॉक नेट और आरसीसी सुरक्षा दीवार निर्माण को भी देखा।
विज्ञापन


निम के मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कैप्टन विवेक के हवाले से बताया कि धाम में जिस तरह से तकनीक के आधार पर पुनर्निर्माण किए जा रहे हैं, वे अपने आप में मिसाल हैं। बिष्ट ने बताया कि दल के सदस्यों ने शाम को धाम में स्कीइंग भी की। बृहस्पतिवार को यह दल निम के सदस्यों के साथ केदारनाथ में होली खेलेगा। इसके बाद वापस सोनप्रयाग लौट जाएगा। दूसरी तरफ केदारनाथ में दिनभर आसमान साफ रहा और चटक धूप खिली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed