{"_id":"69ed03f257cce560c101072b","slug":"how-to-prevent-malaria-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-955963-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मलेरिया से बचाव के उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मलेरिया से बचाव के उपाय बताए
Sat, 25 Apr 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। विश्व मलेरिया दिवस पर अगस्त्यमुनि ब्लॉक के इंटर कॉलेज द्वारीधार में स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता गोष्ठी आयोजित कर मलेरिया के लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. शाकिब हुसैन ने बताया कि मलेरिया का मच्छर साफ पानी में पनपता है इसलिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बुखार, सिरदर्द, जी मिचलाना और कमजोरी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की। प्रधानाचार्य महिपाल सिंह नेगी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्रों से बताए गए उपाय अपनाने को कहा। इसके बाद किशोर स्वास्थ्य सत्र आयोजित हुआ जिसमें अनीमिया, माहवारी स्वच्छता और तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। संवाद