{"_id":"6315fcb29796517fc5367d3c","slug":"heli-companies-started-returning-for-kedarnath-yatra-rudrapryag-news-drn4218719156","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2022: केदारनाथ यात्रा के लिए पहुंचने लगी हेली कंपनियां, बड़ी संख्या में पहुंच रहे तीर्थयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2022: केदारनाथ यात्रा के लिए पहुंचने लगी हेली कंपनियां, बड़ी संख्या में पहुंच रहे तीर्थयात्री
Mon, 05 Sep 2022 08:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 08:36 PM IST
सार
इस वर्ष 6 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में आठ कंपनियों के नौ हेलीकॉप्टरों ने सेवाएं शुरू की थीं। बरसाती सीजन शुरू होने तक 91 हजार से अधिक यात्री धाम पहुंच चुके थे।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण के लिए हेली कंपनियां केदारघाटी पहुंचने लगी है। बीते तीन दिनों से तीन कंपनियों द्वारा केदारघाटी के अलग-अलग हेलीपैड से धाम के लिए सेवाएं दी जा रही है। हेली कंपनियों के कार्यालय काउंटरों पर टिकट के लिए प्रतिदिन अच्छी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। दस सितंबर से अन्य कंपनियों के भी पहुंचने की उम्मीद है। बाबा केदार की यात्रा में कपाट खुलने के बाद से अभी तक कुल 93,335 यात्री हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
सितंबर-अक्तूबर के योग: 15 दिन में होंगे 16 श्राद्ध, नौ दिन चलेंगे नवरात्र, पढ़ें दिवाली-भाई दूज पर क्या है खास
विज्ञापन
इस वर्ष 6 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में आठ कंपनियों के नौ हेलीकॉप्टरों ने सेवाएं शुरू की थीं। बरसाती सीजन शुरू होने तक 91 हजार से अधिक यात्री धाम पहुंच चुके थे। बरसात के चलते 30 जून तक सात कंपनियों के हेलीकॉप्टर लौट गए थे जबकि पूरे बरसात में हिमालयन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर केदारनाथ के लिए सेवाएं देता रहा। वहीं, हेली कंपनियां भी केदारघाटी लौटने लगी हैं। दो दिन पूर्व चिप्सन और एरो हेली एविएशन के हेलीकॉप्टर केदारनाथ के लिए उड़ान भरने लगे हैं।
विज्ञापन
इधर, केदारनाथ यात्रा हेलीकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी एवं जिला साहसिक खेल और पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि दस सितंबर तक अन्य हेली कंपनियों के भी केदारघाटी पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने यात्रियों से ऑनलाइन बुकिंग के शिड्यूल के हिसाब से यात्रा पर आने की अपील की है।