फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Heavy snow on Gaurikund-Kedarnath walk, team returned from TF Chatti

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी बर्फ, टीएफ चट्टी से लौटी टीम

Wed, 02 Mar 2022 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:10 PM IST
विज्ञापन
Heavy snow on Gaurikund-Kedarnath walk, team returned from TF Chatti
बीते दिनों हुई बर्फबारी से गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग बर्फ से लकदक हो रखा है। यहां रामबाड़ा से आगे आवाजाही संभव नहीं है। वहीं, केदारनाथ धाम में भी मंदिर परिसर में छह फीट से अधिक बर्फ जमी है, जबकि अन्य स्थानों पर 14 से 16 फीट बर्फ है। ऊखीमठ तहसील से केदारनाथ निरीक्षण को गई टीम भी टीएफ चट्टी से लौट आई है।
विज्ञापन

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी से ही रास्ते पर एक से डेढ़ फीट तक बर्फ है। भीमबली से आगे बर्फ तीन से पांच फीट तक मौजूद है। ऊखीमठ के तहसीलदार दीवान सिंह राणा के नेतृत्व में दो दिन पूर्व केदारनाथ निरीक्षण के लिए गई छह सदस्यीय टीम भारी बर्फ के चलते भीमबली टीएफ चट्टी से लौट आई है। बताया कि रामबाड़ा में पुल पार करने के बाद पैदल मार्ग पर तीन से पांच फीट तक बर्फ है। केदारनाथ मंदिर परिसर में भी छह फीट तक बर्फ जमी है। केदारपुरी में रुद्रा प्वाइंट से लेकर बेस कैंप व मंदिर के पीछे की तरफ कई जगहों पर 6 से 8 फीट तक बर्फ है। यहां तक कि केदारनाथ में कुछ स्थानों पर 14 से 16 फीट तक बर्फ जमी है। ऊखीमठ के उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर टीम गई थी, लेकिन बर्फ अधिक होने से टीम लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed