फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Guptkashi becoming rampant in the water crisis

गुप्तकाशी में छाने लगा पेयजल संकट

Wed, 27 Apr 2016 07:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 27 Apr 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गुप्तकाशी में पेयजल संकट गहराने लगा है। यहां 20 वर्ष पहले बनी जलसंस्थान की पेयजल योजना का दम फूलने से पूरी आबादी को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोग विश्वनाथ मंदिर में बह रही दो प्राकृतिक जल धाराओं से अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान मदन सिंह अग्रवाल, रघुवीर सिंह आदि का कहना है कि दो दशक पहले गुप्तकाशी के लिए पेयजल योजना का निर्माण किया गया था। तब, आबादी बमुश्किल पांच सौ के करीब थी। अब  छह हजार से अधिक आबादी होने से  पेयजल योजना से पूर्ति नहीं हो पा रही है। आठ किमी लंबी योजना देखरेख के अभाव में भी कई स्थानों पर जर्जर बनी हुई है। वहीं स्टोर टैंक की क्षमता भी काफी कम है। ऐसे में योजना से संपूर्ण आबादी को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने पुरानी योजना का पुनर्गठन और एक अतिरिक्त योजना के निर्माण की मांग की है। इधर, जलसंस्थान के ईई सत्येंद्र गुप्ता ने बताया कि यात्रा मार्ग के बाजार व पड़ावों पर पर्याप्त जलापूर्ति को लेकर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed