{"_id":"6b01896fdddbafbef309d37e","slug":"prashant-selected-for-the-state-level-science-exhibition-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-122297-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: प्रशांत का राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: प्रशांत का राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयन
Sat, 21 Nov 2026 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 21 Nov 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो
फाटा। राइंका के कक्षा 10वीं के प्रशांत सेमवाल ने अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार से जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में उपलब्धि हासिल की है। प्रशांत के ट्रांसमिशन लाइन सेफ्टी मॉडल का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है। उन्होंने अपने मॉडल से बिजली की ट्रांसमिशन लाइनों की सुरक्षा और उनमें आने वाली संभावित समस्याओं को सरल एवं व्यावहारिक तरीके से प्रदर्शित किया। मॉडल से बिजली की लाइनों में होने वाली तकनीकी खामियों और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को समझना व उनके समाधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जिला स्तर पर मॉडल को मिली सराहना के बाद अब वे राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रदर्शन करेंगे। प्रोजेक्ट के मार्गदर्शक शिक्षक मनीष मैठाणी ने बताया कि उम्मीद जताई कि प्रशांत राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। संवाद