{"_id":"66f6e12795d95085c9066906","slug":"graphic-era-organized-a-camp-checked-the-health-of-300-people-rudraprayag-news-c-48-1-kpg1001-109329-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: ग्राफिक एरा ने लगाया शिविर, 300 लोगों का स्वास्थ्य जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: ग्राफिक एरा ने लगाया शिविर, 300 लोगों का स्वास्थ्य जांचा
Fri, 27 Sep 2024 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 27 Sep 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ग्राफिक एरा अस्पताल की ओर से जीआईसी सरमोला में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 300 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गईं।
सेवानिवृत समाजसेवी लक्ष्मण सिंह खत्री के सहयोग से राजकीय इंटर कॉलेज सरमोला में क्वीटीं, रानौं, सूगी, करछूना आदि गांवों से आए लोगों ने हड्डी, आंख, कमरदर्द आदि की जांच कराई। शिविर में 24 मरीजों को ग्राफिक एरा अस्पताल देहरादून रेफर किया गया जिनका इलाज अस्पताल में निशुल्क किया जाएगा। साथ ही इलाज करने के बाद उनको निशुल्क घर भी भेजा जाएगा। शिविर में सामान्य रोग विशेषज्ञ डाॅ. विवेक पाठक, हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. रोहित शर्मा, बालरोग विशेषज्ञ डाॅ. राजेश, नेत्र रोग विशेषज्ञ सूरज मिश्रा और प्रशांत आदि मौजूद रहे। संवाद