फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   From tomorrow the elderly and disabled will vote by postal ballot

कल से बुजुर्ग व दिव्यांग करेंगे पोस्टल बैलेट से मतदान

Tue, 01 Feb 2022 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
From tomorrow the elderly and disabled will vote by postal ballot
विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक उम्र और दिव्यांग मतदाता अपने घर पर ही पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे। 3 से 6 फरवरी तक 135 पोलिंग कर्मचारी जिले में घर-घर जाकर चिह्नित मतदाताओं से मतदान कराएंगे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी योगेद्र सिंह चौधरी ने 135 पोलिंग कर्मियों को प्रशिक्षण देते हुए निर्वाचन से जुड़ी प्रमुख बातें बताईं। कहा कि पोलिंग बूथ तक पहुंचने में असमर्थ 80 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध और दिव्यांग के लिए इस बार भारत निर्वाचन आयोग ने पोस्टल बैलेट की सुविधा दी है। बीएलओ की मदद से मतदान कर्मचारी संबंधित मतदाता का सत्यापन कर जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जाएगी। बताया कि इस मतदान के दौरान मतदान अधिकारी घोषणा पत्र सत्यापित करेंगे। मतदान पार्टियां प्रतिदिन पोस्टल मतदान कराकर लिफाफा सील सेक्टर मजिस्ट्रेट को सौंपेंगी। जिले की रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा में 12-डी फार्म वाले कुल मतदाता 765 हैं, जिनमें 80 वर्ष से अधिक उम्र के 695 और दिव्यांग 70 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed