फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Four students and four teachers stuck up in the galaxies

मंदाकिनी के ऊपर अटके चार छात्र और चार शिक्षिकाएं

Wed, 17 Aug 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Wed, 17 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन

विजयनगर में मंदाकिनी नदी पर दोनों तरफ की ट्राली का तार टूटने से चार स्कूली बच्चे और चार शिक्षिकाएं पौने दो घंटे तक हवा में लटके रहे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को सकुशल निकाला गया। मौके पर पहुंचीं उप जिलाधिकारी सदर मुक्ता मिश्र सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा।

विज्ञापन


अगस्त्यमुनि से चार शिक्षिकाएं बुधवार प्रात: 6.30 बजे विजयनगर पहुंचीं और विद्यालय जाने के लिए इलेक्ट्रानिक ट्राली में बैठी। इसी दौरान दूसरी छोर से अगस्त्यमुनि स्कूल आ रहे चार छात्र भी खींचने वाली ट्राली में बैठे। दोनों ट्रालियां बीच में पहुंचते ही अचानक रुक गईं।
विज्ञापन


नदी के दोनों तरफ खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लगातार होती तेज बारिश और नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण ट्राली में बैठे बच्चों और शिक्षिकाओं की सांसें भी अटकी रहीं। व्यापार संघ के सावन नेगी व अन्य द्वारा विभाग और प्रशासन को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के तहत ट्रालियों को शुरू करने का प्रयास किया गया, लेकिन काफी देर तक बात नहीं बन पाई। इस दौरान ट्राली ऑपरेटर मौके पर पहुंचे। कई प्रयास के बाद प्रात: सवा आठ बजे ट्राली पुन: चल पाई। इसके बाद दोनों ट्रालियों में सवार छात्र व शिक्षिकाओं को सकुशल बाहर निकाला गया।

एसडीएम सदर मुक्ता मिश्र, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता एमएस बर्मा, ईई मनोज दास और सहायक अभियंता एएस पंवार को लोगों के गुस्से से दो-चार होना पड़ा। लोगों का कहना था कि शासन, प्रशासन और विभाग की लापरवाही से आपदा के तीन वर्ष बाद भी उन्हें जान हथेली पर रखकर आवाजाही को मजबूर होना पड़ रहा है।

ट्रालियों से हुए हादसों के बाद भी सरकारी तंत्र की नींद नहीं टूटी है। एसडीएम सुश्री मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। कहा कि वे स्थिति स्पष्ट करें, जिससे जनता को भविष्य में इस तरह की परेशानियों से न जूझना पड़े।

मौके पर मौजूद विभागीय अधीक्षण अभियंता एमएस बर्मा ने लिखित में आश्वासन दिया कि विजयनगर सहित अन्य स्थानों पर लगी ट्रालियों को 15 दिन में ठीक करने के लिए ठेकेदार को कहा गया है। ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2017 तक पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा।

एई को बनाया बंधक
विजयनगर में नाराज लोगों ने लोक निर्माण विभाग के एई एएस पंवार को ट्राली में बिठाकर कुछ देर के लिए बीच नदी के ऊपर छोड़ दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद एई को सकुशल दूसरे छोर पहुंचाया गया।


ट्राली फिर फंसी तो होगी कार्रवाई
एसडीएम सदर मुक्ता मिश्र ने कहा कि अगर फिर ट्राली इस तरह से बीच में अटकी तो, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विभाग को गंभीरता से समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed