फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Four inter-state crooks arrested in councilor's kidnapping

पार्षद के अपहरण में चार पेशेवर अंतरराज्जीय बदमाश गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Four inter-state crooks arrested in councilor's kidnapping
रुद्रपुर पुलिस द्वारा बदमाशों से बरामद चोरी की बलेनो कार और वैगनार कार। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कांग्रेसी पार्षद अमित मिश्रा के अपहरण में पुलिस ने चार अंतरराज्जीय बदमाशों को बागपत से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में फरार तीन अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार बदमाशों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। डीजीपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

शनिवार को कोतवाली में एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने अपहरण कांड का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि 15 जनवरी को वार्ड 21 के कांग्रेसी पार्षद अमित मिश्रा का कार सवार सात बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। 18 जनवरी को गाजियाबाद के पीवीआर मॉल राजनगर एक्सटेंशन से पुलिस ने अमित को सकुशल बरामद कर लिया था लेकिन बदमाश फरार हो गए थे।
विज्ञापन

अमित के अपहरण में प्रयुक्त कार की पहचान होने पर सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश की गई। इसमें बदमाशों की लोकेशन ग्राम खेला थाना चांदीनगर बागपत (यूपी) में मिली। जांच में पुलिस को दो बदमाशों संदीप और हरेंद्र का पता चल गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 24 जनवरी को बागपत के पैराफेरल एक्सप्रेस-वे अंडर पास के नीचे से गुजर रही दो कारों को रुकवाया। पुलिस को देखकर तीन बदमाश भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों कारों में सवार चार बदमाशों रिंकू निवासी साउथ गणेश नगर दिल्ली, अबरार अंसारी निवासी फाजलपुर महरौला रुद्रपुर, गौतम जाटव निवासी ग्राम खेला चांदीनगर बागपत और चेतन निवासी त्रिलोकपुरी कल्याणपुरी नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने 20 लाख की फिरौती के लिए अमित के अपहरण की बात कबूली। बदमाशों ने फरार साथियों के नाम संदीप उर्फ ताशी, रोहन भाटी और हरेंद्र निवासी ग्राम खेला चांदीनगर बागपत बताया।
बदमाशों के कब्जे से दोनाली एक बंदूक और एटीएम कार्ड भी बरामद हुए है। पुलिस टीम में एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा, कोतवाल कैलाश भट्ट, किच्छा कोतवाल उमेश मलिक, एसटीएफ प्रभारी निरीक्षक तुषार बोहरा, एसओजी प्रभारी कमाल हसन, एसआई बीसी जोशी, विपिन चंद्र जोशी और कमलेश भट्ट शामिल रहे।
पुलिस टीम के लिए इनामों की बौछार
रुद्रपुर। अंतरराज्जीय बदमाशों को पकडने वाली पुलिस टीम के लिए अधिकारियों ने इनामों की बौछार कर दी। डीजीपी ने टीम को 20 हजार रुपये देने की घोषणा की। वहीं, डीएलओजी ने 10 हजार रुपये, डीआईजी ने पांच हजार रुपये देने की घोषणा की है। इसके साथ ही एसएसपी ने पांच हजार रुपये, एसपी सिटी क्राइम और एसपी सिटी ने डेढ़-डेढ़ हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
अपहरण के साथ ही पंप और कार लूट का भी खुलासा
रुद्रपुर। कांग्रेसी पार्षद अमित मिश्रा के अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के बाद पुलिस को एक नहीं तीन घटनाओं के खुलासे में मदद मिली। पकड़े गए बदमाशों ने किच्छा में पेट्रोल पंप और बहेड़ी से बलेनो कार लूटने की बात स्वीकारी है। रुपये के लालच में बदमाश इन घटनाओं को अंजाम देते थे। बीते छह जनवरी को दिल्ली, रुद्रपुर और बिलासपुर के बदमाशों ने किच्छा के पेट्रोल पंप में डकैती की थी। गार्ड से मारपीट कर बदमाश दोनाली बंदूक और 1100 रुपये लूटकर फरार हो गए थे। इस घटना के आठ दिन बाद ही पार्षद का अपहरण होने से पुलिस की परेशानियां बढ़ गईं। पुलिस ने बीते शुक्रवार को अपहरणकर्ताओं को पकड़ा तो उन्होंने पेट्रोल पंप में डकैती और बहेड़ी से कार लूटने का जुर्म भी स्वीकारा।
ऑल इंडिया परमिट कार में घूमते थे बदमाश
रुद्रपुर। पकड़े गए बदमाश पुलिस से बचने के लिए अपनी निजी वैगरआर कार में घूमते थे। इसके लिए उनके पास ऑल इंडिया परमिट था। लूट के बाद बलेनो कार को बदमाशों ने कई दिनों तक दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की पार्किंग में खड़ा कर रखा था।
फफक पड़ी बहन बोली.. दोषी भाई को सजा मिले
रुद्रपुर। फाजलपुर महरौला निवासी अबरार अंसारी का नाम अपहरण में आने पर परिवार के होश उड़ गए। उसकी शादीशुदा बहन नादिरा कोतवाली में भाई को देखते ही फफककर रो पड़ी। उसने नम आंखों से कहा कि भाई ऐसे करेगा, कभी सोचा नहीं था। दोषी भाई को उसके कर्मों की सजा मिलनी चाहिए। नादिरा ने बताया कि भाई अबरार घर पर बहुत कम रहता था। वह अपने दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से चला जाता था। उसकी शादी के लिए मिले 50 हजार रुपये की धनराशि को भी भाई ने नया काम शुरू करने की बात कहकर खर्च कर दिया था।
लोकल कनेक्शन से हुआ अमित मिश्रा का अपहरण
रुद्रपुर। कांग्रेसी पार्षद अमित मिश्रा के अपहरणकर्ताओं का लोकल कनेक्शन रहा। बागपत और दिल्ली के बदमाशों का संपर्क रुद्रपुर के अबरार से दिल्ली में हुआ था। लूट की तीन घटनाओं को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने अपहरण की योजना बना ली। रुद्रपुर के अबरार ने बदमाशों को पार्षद के बारे में पूरी जानकारी मुहैया कराई थी।
पुलिस की गिरफ्त में आए अंतरराज्जीय बदमाश रिंकू ने बताया कि एक साल पहले उसकी दोस्ती फाजलपुर महरौला रुद्रपुर निवासी अबरार से हुई थी। अबरार दिल्ली में सीएफएल फैक्ट्री में काम करता था। उसने अबरार को अपने दोस्त गौतम व चेतन से मिलवाया था। जनवरी पहले हफ्ते में दिल्ली से चारों पुरानी कार से नैनीताल घूमने आए।
वापस रुद्रपुर आने पर उनके रुपये खत्म हो गए थे। रात में खा पीकर चारों ने लूट का प्लान बनाया। किच्छा होते हुए सभी पुलभट्टा से बहेड़ी पहुुंचे, जहां नीले रंग की बलेनो कार को लूटकर दिल्ली आ गए। पांच जनवरी को इस कार की नंबर प्लेट हटाकर चारों रुद्रपुर आए। छह जनवरी को बिलासपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप व सात जनवरी को दरऊ स्थित दूसरे पेट्रोल पंप में गार्ड की बंदूक और 1100 रुपये लूटकर दिल्ली चले गए।
रुपये की जरूरत पड़ने पर अबरार ने बदमाशों को बताया कि प्रीत विहार निवासी अमित मिश्रा उर्फ बिट्टू ब्याज पर रुपये देने का काम करता है। रोज शाम को वह 40 से 50 हजार रुपये तक एकत्र कर लेता है। उसे उठाने पर रुपये मिल सकते हैं। इसके बाद चारों बदमाश अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर नकाब में आए।
रास्ते से उन्होंने अमित मिश्रा को लूट की बलेनो कार में डाल दिया और गाजियाबाद ले गए। गाजियाबाद में ही उन्होंने एक युवक का मोबाइल लूटकर अमित की मां को कॉल कर 20 लाख की फिरौती मांगी और बाद में फिरौती बढ़ा दी थी। 18 जनवरी को पुलिस के पकड़े जाने की डर से वह पार्षद को छोड़कर भाग गए।
पंतनगर की प्रोफेसर की कार का नंबर चुराया
रुद्रपुर। किच्छा पेट्रोल पंप में डकैती के बाद रुद्रपुर पहुंचे बदमाशों को पकड़े जाने का खतरा लगा। उनकी कार के आगे एक नीले रंग की बलेनो कार चल रही थी, जो पंतनगर में तैनात एक प्रोफेसर की थी।
बदमाशों ने बताया कि उन्होंने रुद्रपुर में कार का नंबर कागज में नोट कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लगा दी ताकि वह पकड़े न जा सके। इसके अलावा बहेड़ी से लूटी गई बलेनो कार में बदमाशों को एक एटीएम भी मिला था। उन्होंने इसे हैकरों की मदद से हैंग कर दिया। इसके बाद खाते से 52 हजार रुपये निकाल लिए।
अपहरण के बाद अमित को रखा खेला गांव में
रुद्रपुर। बदमाशों ने बताया कि उन्होंने अमित का अपहरण करने के बाद उसे नशे की दवा खिलाई। होश आने पर उसे दोबारा नशे की दवा दी जाती थी। रुद्रपुर से अपहरण करने के बाद वह बागपत के खेला गांव में ले गए। वहां पर उसे हरेंद्र के पशुओं के लिए बनाए घर में तीन दिन तक रखा गया। इसके बाद गाजियाबाद में लाकर पार्षद को छोड़ दिया।

ट्रांजिट कैंप में था बदमाशों का ठिकाना
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में दो लूट और फिरौती के लिए पार्षद का अपहरण करने वाले बदमाश शातिर किस्म के हैं। वारदातों को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने ट्रांजिट कैंप के तीनपानी में किराये पर कमरा लिया था। महीने में कुछ दिन यहां रुककर वह रेकी करते थे। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि मकान मालिक ने किरायेदारों सत्यापन नहीं कराया था, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रुद्रपुर कोतवाली में पार्षद अमित मिश्रा अपहरण का खुलासा करते एसएसपी, पुलिस की गिरफ्त में बदमाश।

रुद्रपुर कोतवाली में पार्षद अमित मिश्रा अपहरण का खुलासा करते एसएसपी, पुलिस की गिरफ्त में बदमाश।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed