फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Forest Guard In Search Of Tiger

तेंदुए की तलाश में वनकर्मियों ने चलाया सर्च अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Forest Guard In Search Of Tiger
शांतिपुरी में तेंदुए की तलाश में सर्च अभियान में शामिल वनकर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
शांतिपुरी। क्षेत्र के खमिया नंबर तीन में तेंदुए की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की गोला, डौली और किशनपुर रेंज की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों के साथ तेंदुए की खोजबीन के लिए शांतिपुरी नंबर एक और शांतिपुरी नंबर तीन में सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन

करीब तीन किमी तक चले अभियान में टीम को तेंदुआ तो नहीं मिला लेकिन उसके पगचिह्न जरूर दिखे। वनकर्मियों ने प्राथमिक स्कूल में जाकर भी बच्चों को सचेत किया। कहा कि वह स्कूल से सीधे घर जाएं और रात को अकेले घर से बाहर नहीं जाएं।
विज्ञापन

वनकर्मियों ने अभियान के दौरान ग्रामीणों से भी सावधानी बरतने की अपील की। जंगल से लगे खेतों के किनारों में जाकर शोरगुल के साथ ही पटाखे भी जलाए गए। वहां रेंजर अनिल जोशी, डिपटी रेंजर मनोज कुमार, प्रकाश आर्य, जगदीश चंद्र, संदीप कार्की, ग्राम प्रधान राहुल तिवारी, विशन कोरंगा, हेमा, मेनका, वीरेंद्र परिहार, बिशन नेगी, मदन बिष्ट, ललित, ललित हर्बोला, जय सिंह, चंद्रशेखर भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed