फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Families have been honored for giving different garbage

अलग-अलग कूड़ा देने के लिए परिवारों को किया गया सम्मानित

Sat, 27 Jul 2019 07:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
Families have been honored for giving different garbage
जनपद में जुलाई माह में चारों निकाय क्षेत्रों में परिवारों के द्वारा अलग-अलग कूड़ा पर्यावरण मित्रों को दिया गया, जिसके लिए इन परिवारों को लक्की ड्रा के माध्यम से सम्मानित किया गया। लक्की के तहत पहला स्थान पाने वाली नगर पालिका रुद्रप्रयाग से शशि देवी व अगस्त्यमुनि से रमेश लाल को तिलवाड़ा से शिव देई , ऊखीमठ से दर्शन सिंह प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 32 इंच का टेलीविजन प्रदान किया गया। जबकि द्वितीय स्थान पाने वालों को मोबाइल और तृतीय को गीजर दिया गया। इसके अलावा पांचवें से दसवां स्थान प्राप्त करने वाले परिवारों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने पर्ची के माध्यम से नगर पालिका रुद्रप्रयाग व नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के 10-10 और तिलवाड़ा व ऊखीमठ नगर पंचायत के आठ-आठ विजेताओं की पर्ची निकाली। नगर पालिका रुद्रप्रयाग से शशि देवी व अगस्त्यमुनि से रमेश लाल को तिलवाड़ा से शिव देई , ऊखीमठ से दर्शन सिंह प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 32 इंच का टेलीविजन प्रदान किया गया। जबकि रुद्रप्रयाग नपा में आनंद सिंह को द्वितीय व विमला देवी को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया। इसी तरह नगर पंचायत तिलवाड़ा में भगत लाल व शशि भूषण, नपं अगस्त्यमुनि में सावन नेगी व चन्दू सिंह और नपं ऊखीमठ में देवेंद्र प्रसाद और जयलाल को क्रमश: द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया। इसके अलावा चौथा स्थान पाने वाले को रूम थियेटर, पांचवें को वाटर प्यूरिफाईर, छठवें को जूस मिक्सर, सातवें को डिनर सेट, आठवें को रूम हीटर, नौवें को इंडक्शन और दसवें को सिंलिंग फैन दिया जाएगा। सोर्स सेग्रिगेशन के तहत जुलाई माह में जनपद में नगर पालिका रुद्रप्रयाग से 2476, तिलवाड़ा से 395, अगस्त्यमुनि से 1363 व ऊखीमठ से 1041 परिवारों द्वारा कूडे़ को अलग-अलग कर पर्यावरण मित्रों को दिया गया। कार्यक्रम में आईएएस प्रोबेशन प्रतीक जैन, सीडीओ सरदार सिंह चौहान, डीएफओ मयंक शेखर, एसडीएम परमानंद राम, ओसी मायादत्त जोशी, सीएमओ डा. एसके झा, पीई एमएस नेगी, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी हरीश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed