फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Equipment will be provided to disabled senior citizens

दिव्यांग वरिष्ठ नागरिकों को उपलब्ध कराएंगे उपकरण

Thu, 23 Sep 2021 09:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
Equipment will be provided to disabled senior citizens
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के माध्यम से दिव्यांग वरिष्ठ नागरिकों को एल्मिको कानपुर के सहयोग से आवश्यकतानुसार उपकरण मुहैया कराए जाएंगे। डीएम मनुज गोयल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश देते हुए योजना के प्रचार-प्रचार के लिए कहा। उन्होंने सरकारी योजनाओं से वंचित दिव्यांगजनों को ब्लॉक स्तर पर चिह्नित करने के लिए कैंप आयोजित करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि योजना तीन चरणों में संपादित होगी, जिसमें सीसीएसी केंद्र से वरिष्ठ जनों का पंजीकरण होगा। इसके बाद ब्लॉक व तहसील स्तर पर परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें एल्मिको के विशेषज्ञ उपकरण देने के लिए जरूरतमंदों को चिह्नित करेंगे। इसके बाद वरिष्ठ दिव्यांगजन को उपकरण दिए जाएंगे। कहा कि जिले में जो दिव्यांग प्रमाणपत्र के अभाव में सरकारी योजनाओं से वंचित हैं, उनके हितों के लिए ठोस कार्य किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed