फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Environmental protection is everyone's daily responsibility: DM

पर्यावरण संरक्षण सभी की दैनिक जिम्मेदारी: डीएम

Fri, 05 Jun 2026 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 05 Jun 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Environmental protection is everyone's daily responsibility: DM
विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रम चला
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। विश्व पर्यावरण दिवस पर संगम व्यू प्वाइंट में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। वहीं जवाड़ी बाईपास से संगम व्यू प्वाइंट तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि सभी की दैनिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, एसडीओ दिवाकर पंत, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, उपवन संरक्षक रजत सुमन आदि मौजूद रहे।
वही जिला न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष नीना अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान न्यायालय परिसर में छायादार, फलदार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पायल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, सिविल जज अमित कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ कुमार, बार संघ अध्यक्ष प्रदीप जगवाण, बार संघ सचिव महावीर बुटोला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


--------
जंगलों को पुनर्जीवित करने का संकल्प
रुद्रप्रयाग/ गुप्तकाशी। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर में वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान चलाए गए। पुनाड़-बारसू क्षेत्र में रुद्रा यूथ क्लब, वन विभाग और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में वनाग्नि प्रभावित क्षेत्र में पौधरोपण कर जंगलों को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया गया। गुप्तकाशी के मैखंडा जिला पंचायत सदस्य अमित मैखंडी ने स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया तथा ग्रामीणों के साथ मिलकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे रोपे । उधर, गुप्तकाशी रेंज कार्यालय परिसर में केदारनाथ विधायक विधायक आशा नौटियाल ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




-------

बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
अगस्त्यमुनि। एफटीटीसी फाउंडेशन की ओर से गबनी गांव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बच्चों ने गबनी से चंद्रापुरी तक जागरूकता रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संस्था के समर कैंप में बच्चों ने पौधारोपण, व्यायाम, स्लोगन आधारित रैली और डेकोरेट योर फ्लावर पॉट जैसी गतिविधियों में भाग लिया। इस मौके पर संस्था के संस्थापक राजदीप सिंह और प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

केदारनाथ में चला स्वच्छता अभियान
फाटा। विश्व पर्यावरण दिवस पर केदारनाथ में स्वच्छता और जागरूकता अभियान चलाया गया। नगर पंचायत केदारनाथ की ओर से मंदिर परिसर से वीआईपी हेलीपैड तक स्वच्छता अभियान और जागरूकता रैली निकाली गई। अभियान में पर्यावरण मित्रों, नगर पंचायत कर्मियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने मार्ग और आसपास के क्षेत्रों से करीब 10 किलोग्राम कूड़ा एकत्र कर उसका निस्तारण किया। वहीं श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त केदारनाथ का संदेश दिया। अभियान में सेक्टर मजिस्ट्रेट मनोज बिष्ट, पर्यावरण पर्यवेक्षक हिमांशु नेगी, कर संग्रहकर्ता नितिन देवशाली, सुपरवाइजर करन सिंह बिष्ट, हीलिंग हिमालयाज फाउंडेशन की टीम और पर्यावरण मित्र शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed