फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   EE's response summoned for absenting meeting

बैठक में गैरहाजिर रहने पर ईई का जवाब तलब

Sat, 02 Jan 2021 10:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
EE's response summoned for absenting meeting
मुख्य विकास अधिकारी भरत चंद्र भट्ट ने जिला योजना, राज्य योजना व केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि ऊखीमठ के ईई के बैठक में शामिल न होने पर रोष जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में सीडीओ ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि किसी योजना की प्रासंगिकता समय पर पूरा होने के साथ आमजन को लाभ मिलने से है। उन्होंने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं की बेहतरी को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिला योजना में शासन से 31.99 करोड़ अवमुक्त किए गए थे, जिसमें अभी तक 22.41 करोड़ रुपये योजनाओं पर खर्च हो चुके हैं। राज्य सेक्टर में 74.66 करोड़ के सापेक्ष 61 करोड़ और केंद्र पोषित सेक्टर में 100.36 करोड के सापेक्ष 93.69 करोड़ अभी तक विभिन्न निर्माण कार्यों पर खर्च किए जा चुके हैं। इस मौके पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकांत गिरी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. रमेश सिंह नित्वाल, डीईओ माध्यमिक एलएस दानू, सेवायोजन अधिकारी कपिल पांडेय, उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed