{"_id":"5f513cb98ebc3e54c6329133","slug":"e-rikshow-rudrapur-news-hld395680520","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर बाजार की सड़कों पर भी ई-रिक्शा का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर बाजार की सड़कों पर भी ई-रिक्शा का कब्जा
विज्ञापन
रुद्रपुर बाजार में ई-रिक्शा से लगा जाम।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य बाजार में ई-रिक्शा जाम की प्रमुख वजह बन रहे हैं। बाजार क्षेत्र में वाहनों की नो एंट्री से संबंधित कोई नियम कायदे न होने के कारण लोगों को आए दिन जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
कोरोना के समय एक तरफ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लोगों से सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने को कह रहा है, वहीं दूसरी ओर बाजार क्षेत्र में खुलेआम इन नियमों की धज्जियां उड़ रही है। इसकी प्रमुख वजह है बाजार क्षेत्र में ई-रिक्शा से लगने वाला जाम।
रुद्रपुर मुख्य बाजार क्षेत्र में बाटा चौक, गांधी पार्क, काशीपुर बाईपास के रास्ते विभिन्न गलियों व मार्गों से ई-रिक्शा प्रवेश कर रहे हैं। पुलिस व अन्य सुरक्षा कर्मियों की ओर से भी ई-रिक्शा चालकों को बाजार क्षेत्र में प्रवेश करने से नहीं रोका जा रहा है।
विज्ञापन
कुछ चालक ई-रिक्शा को दुकानों के आगे पार्क कर रहे हैं, तो बाजार में जगह-जगह सवारियां उतार रहे हैं, इस कारण जाम की समस्या विकराल हो रही है। कुछ ई-रिक्शा चालक लोहे की सरिया आदि को लेकर बाजार से गुजर रहे हैं, इससे हादसों का भी खतरा बना हुआ है।