फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Drinking water line could not be built even after one and a half decade

उत्तराखंड जल विद्युत निगम पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

Tue, 05 Apr 2022 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Drinking water line could not be built even after one and a half decade
चुन्नी गांव के ग्रामीणों ने मद्महेश्वर जल विद्युत परियोजना की कार्यदायी संस्था उत्तराखंड जल विद्युत निगम पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। इस संबंध में परियोजना के अधिशासी अभियंता के माध्यम से उत्तराखंड जल विद्युत निगम के महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजकर एक माह में मांगपूर्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2005/06 में मधु गंगा पर 15 मेगावाट की मद्महेश्वर जल विद्युत परियोजना का निर्माण शुरू हुआ था। तब, कार्यदायी संस्था ने परियोजना शुरू होने से पहले चुन्नी गांव के ग्रामीणों के साथ पेयजल सप्लाई को लेकर बैठक की थी। कहा गया था कि परियोजना के फॉरवे टैंक से गांव के लिए दो इंच की पेयजल लाइन का निर्माण किया जाएगा, लेकिन डेढ़ दशक बाद भी पेयजल लाइन नहीं बन पाई। अब, परियोजना के अधिकारी इस प्रकार की किसी भी सहमति से मना कर रहे हैं, जिससे वह अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जल्द लिखित सहमति पत्र न देने पर आगामी 9 अप्रैल से आंदोलन व अनशन की चेतावनी दी। ज्ञापन में संघर्ष समिति के अध्यक्ष ब्रह्मानंद, वन पंचायत सरपंच सुरेशानंद भट्ट, नपं सभासद प्रदीप धरम्वाण, महिला मंगल दल अध्यक्ष पुष्पा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद रावत, पूर्व ग्राम प्रधान अंजना रावत, पूनम नौटियाल आदि के हस्ताक्षर हैं। इधर, परियोजना के अधिकारियों से संपर्क का प्रयास किया गया। लेकिन बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed