फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Doctors given instruction to doctors

कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में सावधानी बरतने की जरूरत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Doctors given instruction to doctors
रुद्रपुर में स्वास्थ्य विभाग की मंडलीय कार्यशाला में मौजूद डॉक्टर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RUDRAPUR
कोरोना वायरस की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में स्वास्थ्य विभाग की मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें दिल्ली से प्रशिक्षण लेकर लौटे डॉक्टरों ने कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों के इलाज के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. ऊषा जंगपांगी, डॉ. एमके तिवारी और डॉ. गौरव अग्रवाल ने कुमाऊं से पहुंचे सभी चिकित्साधिकारियों, डॉक्टरों और आईएमए के सदस्यों को कोरोना वायरस को लेकर विशेष जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों के इलाज से पूर्व और इलाज के बाद हाथों को साबुन से धोना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

खांसते ओर छींकते समय मरीज से करीब एक मीटर की दूरी बनाकर रखें। कोरोना वायरस को लेकर तरह-तरह के भ्रम फैलाए जा रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि अल्कोहल के सेवन से कोरोना वायरस पर नियंत्रण किया जा सकता है, जो कि पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में अभी किसी भी मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है, यदि किसी मरीज में पुष्टि होती है तो इसकी रोकथाम के लिए बफर जोन बनाने का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने आईडीएसपी के हेल्पलाइन नंबर 104 के बारे में जानकारी दी। इस पर कोरोना वायरस से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी ली जा सकती है।

कार्यशाला में एसीएमओ एसीएमओ डॉ. उदय शंकर, एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना, डॉ. एसके शाह, जिला मलेरिया अधिकारी बीसी जोशी, मनोज कुमार, डॉ. प्रकाश चंद्रा, डॉ अनिल ढींगरा, हेमंत कुमार, डॉ. पंकज अग्रवाल, डॉ. रवि सैनी, रजनी भट्ट, ललित जोशी आदि मौजूद थे।
फोटो- 12 आरडीपी 05 पी- रुद्रपुर में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की मंडलीय कार्यशाला में मौजूद डॉक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed