फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   DM, SP took stock of the arrangements in Kedarnath

डीएम, एसपी ने केदारनाथ में लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Sun, 11 Sep 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
DM, SP took stock of the arrangements in Kedarnath
केदारनाथ धाम की दूसरे चरण की यात्रा की तैयारियों व यात्री सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने केदारनाथ पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

केदारनाथ पहुंचे डीएम व एसपी ने मंदिर समिति के साथ बैठक कर यात्रा के दूसरे चरण में मंदिर परिसर और गर्भ गृह में उचित व्यवस्था के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने डीडीएमए-लोनिवि सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने को कहा। डीएम ने बताया कि मानसून सीजन लगभग अंतिम चरण में है। अगले सप्ताह से यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा, जिसमें यात्रियों के अधिक संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए सोनप्रयाग से केदारनाथ तक स्वास्थ्य, बिजली, पानी, साफ-सफाई, शौचालय, बिजली के उचित इंतजाम हों। इस मौके पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेंद्र सिंह, एसडीएम जितेंद्र कुमार, प्रवीण कर्णवाल, मंदिर समति के आरसी तिवारी, सुलभ के प्रभारी धनंजय पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed