{"_id":"6a7327af509daa633a05eb73","slug":"dm-issues-instructions-to-make-the-voter-list-error-free-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-120077-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: डीएम ने दिए मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: डीएम ने दिए मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के निर्देश
Wed, 05 Aug 2026 05:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 05 Aug 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। जनपद में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के अद्यतन का कार्य जारी है। बुधवार को बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन, अगस्त्यमुनि में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों और बीएलए की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम ने मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने, पात्र नागरिकों के नाम शामिल करने और अपात्र प्रविष्टियों को हटाने पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। इस दौरान फार्म-6, फार्म-7, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया और प्रमाण-पत्रों की जानकारी दी गई। जो मतदाता बूथ पर सुनवाई में शामिल नहीं हो पा रहे हैं उनके निवास पर बीएलओ पहुंचकर सत्यापन करेंगे। बैठक के बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय चमेली (मतदेय स्थल संख्या-136, रुद्रप्रयाग) पहुंचकर एसआईआर नोटिस वितरण और सुनवाई का निरीक्षण किया। बैठक में उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व बीएलए उपस्थित रहे।