फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Dengue confirmed in 338 patients in US nagar

यूएस नगर में 338 मरीजों में डेंगू की पुष्टि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in 338 patients in US nagar
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : RUDRAPUR
ऊधमसिंह नगर जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में शनिवार तक 338 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी हैं। साथ ही छह नए मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। उन्हें जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में शनिवार को राजा कॉलोनी निवासी पूर्व भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सरोज चौहान को भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें कुछ दिन से बुखार था। साथ ही खेड़ा निवासी पिंकी, याकिर, ट्रांजिट कैंप निवासी अरुण सिंह, गोपाल मंडल और रम्पुरा निवासी सचिन को जिला अस्पताल के डेंगूू वार्ड में भर्ती कराया गया। इन सभी को एक सप्ताह से बुखार की शिकायत थी। जिला अस्पताल में जांच में डेंगू के लक्षण मिले।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल के तीनों डेंगू वार्डों के 13 बेड में मरीज भर्ती रहे। इसके बावजूद जिला अस्पताल प्रबंधन ने अतिरिक्त बेड की व्यवस्था नहीं की। इस कारण कुछ मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों या डेंगू के उपचार के लिए हल्द्वानी जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार तक जिले में 338 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। साथ ही कई मरीजों के एलाइजा टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके अलावा डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed