फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Demonstration against the Central Budget and Uniform Citizenship Code

Rudraprayag News: केंद्र के बजट और समान नागरिकता संहिता के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 05 Feb 2025 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 05 Feb 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against the Central Budget and Uniform Citizenship Code
ऊखीमठ/रुद्रप्रयाग। केंद्र सरकार के बजट और समान नागरिकता संहिता के विरोध में अखिल भारतीय किसान सभा और सीटू कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय ऊखीमठ में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने केंद्र सरकार के बजट को किसान और मजदूर विरोधी बताया।
विज्ञापन

बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के आह्वान पर किसान सभा व सीटू कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे और प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। सीटू जिला मंत्री वीरेंद्र गोस्वामी ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट किसान विरोधी और उद्योग घरानों का मुनाफे बढ़ाने, देश को निजी पूंजीपतियों को सौंपने का बजट है। कहा कि किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने का वादा करने वाली मोदी सरकार के झूठ से किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। कहा कि समान नागरिक संहिता न तो एकरूप है और न नागरिकों के हक में है। धरने पर बैठने वालों में किसान सभा के जिलाध्यक्ष अषाड़ सिंह धिरवाण, जिला उपाध्यक्ष दौलत सिंह रावत, जसपाल लाल, दयाल सिंह समेत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आनंद सिंह रावत, बसंती रावत और सुरेंद्र पुष्पवाण समेत अन्य मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed