फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Culture of different states seen on one stage

Rudraprayag News: ‘एक मंच पर दिखी विभिन्न राज्यों की संस्कृति’

Thu, 25 Jul 2024 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 25 Jul 2024 06:55 PM IST
विज्ञापन
Culture of different states seen on one stage
गुप्तकाशी। शिक्षा सप्ताह के तहत डाॅ. जैक्सवीन नेशनल स्कूल में संस्कृति दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने एक मंच पर देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति प्रस्तुत की।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देश पर मनाए जा रहे शिक्षा सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर शहीद श्रीदेव सुमन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि फ्रांसिसी रंगकर्मी जॉन लक, विशिष्ट अतिथि बब्बर सिंह चौहान, सतीश गौड़ एवं चंद्रमोहन गौड़ ने कहा कि किसी देश के विकास में वहां की संस्कृति की अहम भूमिका होती है। इसलिए जरूरी है कि स्कूली स्तर पर छात्र-छात्राओं को लोक संस्कृति के बारे में जानकारी दी जाए। रंगकर्मी जॉन लक ने कहा कि भारत और उत्तराखंड की संस्कृति व परंपरा को देखकर खुशी होती है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मांगल गीत, जगन्नाथ यात्रा के साथ ही नागालैंड, गुजरात, पंजाब, हिमाचल, असम, उत्तराखंड आदि राज्यों की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर शिक्षा सप्ताह संयोजक चंद्रशेखर नौटियाल, सह संयोजक मनीष डिमरी और कविता दुमागा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed