फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Cultural programme

भगवान शिव की पूजा के लिए खूब बिके बेर और बेल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme
खटीमा के झनकट कस्बे में शिव भक्तों को जल पान कराते पूर्णागिरि मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारी, सदस् - फोटो : KHATIMA
महाशिवरात्रि पर मंदिरों में शिव की पूजा के लिए रुद्रपुर बाजार में बेर और बेलपत्र की खूब बिक्री हुई। बेर 80 प्रति रुपये किलो बिका जबकि बेल का फल 10 रुपये का एक और बेल की पत्तियों की एक गड्डी पांच रुपये की बिकी। मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा बिना बेल पत्र के पूरी नहीं होती।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दिन भर रुद्रपुर के लोग बेर, बेल और बेल की पत्तियां खरीदते दिखे। रुद्रपुर मुख्य बाजार के साथ ही नीलकंठ मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, अटरिया मंदिर, पांच मंदिर, दूधिया मंदिर, दुर्गा मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर के पास बेर और बेलपत्र की खूब बिक्री हुई। हरिद्वार से गंगाजल लेकर बृहस्पतिवार को भी सैकड़ों की संख्या में कांवड़िये गंगाजल लेकर रुद्रपुर पहुंचे। महाशिवरात्रि पर कांवड़िये मंदिरों में भगवान शिव के पूजन के साथ जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

चकरपुर के वनखंडी महादेव में मेला आज से
खटीमा/झनकट। चकरपुर के प्रसिद्ध वनखंडी महादेव शिवालय में दस दिनी मेले की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार सुबह मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि 21 फरवरी से एक मार्च तक मेला चलेगा। देर रात से ही श्रद्धालु जलाभिषेक लिए मंदिर में जुटने लगेंगे। मेले में पांच सफाई कर्मी, 30-35 स्वयंसेवी कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य व्यवस्था देखेंगे और पेयजल, बिजली, सफाई, फर्स्ट एड की सुविधा भी रहेगी।
उधर, मेले की पूर्व संध्या पर मेला स्थल में झूला और अनेक दुकानें सज गईं। वहां पर कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश चंद्र ढौंढियाल, महामंत्री सुधीर वर्मा, मनोहर सिंह बिष्ट, जीवन सिंह पोखरिया, कमान सिंह जीना, हिमांशु बिष्ट, पंकज मेहता, राकेश बिष्ट, धीरज पांडे, हेम चंद्र पांडे आदि थे। इधर, झनकट में शिवभक्तों के लिए पूर्णागिरि मंदिर सेवा समिति बानूसी ने विश्राम और जलपान की व्यवस्था की। वहां पर समिति अध्यक्ष भगत सिंह भाटिया, हिमांशु कन्याल, गंगा भाटिया, शंकर खोलिया, राकेश अधिकारी, देवराज धामी, बुद्ध सेन, मनीष खोलिया, नरेंद्र रावल आदि थे।
व्हीलचेयर पर कांवड़ लेकर पहुंचा दिव्यांग
काशीपुर। एस्कॉर्ट फार्म कुंडेश्वरी निवासी दिव्यांग देवेंद्र सिंह पिछले चौदह वर्षों से व्हील चेयर पर हरिद्वार से गंगाजल भरकर मोटेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। वह गांव के 15 साथियों के साथ आठ दिन पहले हरिद्वार गए थे। बृहस्पतिवार की दोपहर वह अपने जत्थे के साथ चैती मंदिर पहुंच चुके हैं।
देवेंद्र ने कहा कि वह हर साल भोले बाबा के नाम पर व्हीलचेयर पर ही गंगाजल लेने जाते हैं। इससे मन की शांति मिलती है। इधर चैती मैदान में महाशिवरात्रि मेला शुरू हो गया है। मेले में खेल तमाशा बाजार, घरेलू सामान की वस्तुएं और सजावटी सामान का बाजार लगा है। वहीं, कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया है। पार्षद संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार, पूर्व प्रधान आनंद कुमार और समाजसेवी बाबूराम ने कुंडेश्वरी मार्ग पर कांवड़ियों की सेवा के लिए भंडारा लगाया। जन जीवन उत्थान समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा ने ढेला पुल पर कांवड़ लेकर आ रहे लोगों का स्वागत किया। इधर चैती मेले में पंकज टंडन समेत अन्य लोगों ने भंडारा लगाया। संवाद
किच्छा में हुआ कांवड़ियों का स्वागत
किच्छा/लालपुर। शिवरात्रि पर हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों के स्वागत के लिये दिन भर नगर में हर हर बम बम की गूंज रही। शिव भक्तों के स्वागत के लिए जगह जगह भंडारा और प्रसाद बांटा गया। नगर के देवरिया, लालपुर, बसंत कॉलोनी गेट, इन्टर्राक कंपनी गेट, पावर हाउस, आदित्य चौक, डीडी चौक, मेटाडोर स्टेंड, महाराणा प्रताप चौक व पुरानी मंडी स्थित रामलीला मंच पर भी कांवड़ियों का स्वागत हुआ। श्रीकांत राठौर की अगुवाई में आदित्य चौक पर भंडारा हुआ।
यहां पर विनोद फुटेला, केएल खुराना, शैली फुटेला, जानकी तिवारी, रमेश, विशाल, नरेंद्र कानोडिया, राजकुमार बजाज, सतीश अरोरा आदि थे। इधर, लालपुर के ग्राम रामनगर, शिमला पिस्तौर, आइडिया कॉलोनी, लालपुर, बिगवाड़ा सहित कई स्थानों पर कांवड़ियों के लिए जलपान और लंगर की व्यवस्था की गई थी। व्यापारियों ने कांवड़ियों के स्वागत में अबीर और गुलाल भी उड़ाया। वहां पर पंकज ठुकराल, गौरव चिलाना, रामअवतार, रामेश्वर दयाल गंगवार, शम्मी कामरा, अमरजीत सिंह, रोहित गुम्बर, रघुवीर सिंह, सतीश गुंबर, करमजीत सिंह लक्की, रमाकान्त, मनोज अरोरा, रमेश कक्कड़, गोल्डी, देवेन्द्र सिंह, परमिन्दर सिंह, राज गगनेजा आदि थे। संवाद
प्राचीन शिव मंदिर परिसर में छह दिनी मेला शुरू
दिनेशपुर। रामबाग स्थित प्राचीन शिव मंदिर में छह दिनी मेला शुरू हो गया है। इधर, क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कांवड़ लेने गए शिव भक्तों के नगर में लौटने पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। रामबाग मंदिर के पुजारी चंदू सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम 5:41 बजे से चतुर्दशी शुरू होगी, जो शनिवार शाम सात बजे तक रहेगी। बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख पूनम रानी और ग्राम प्रधान विकास सरकार के साथ कमेटी के पदाधिकारियों ने पूजा के बाद छह दिनी मेले का उद्घाटन किया।
मेले में झूला, मीना बाजार, खिलौने, खानपान आदि की दुकानें लगी है। वहां कमेटी के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, सचिव किशोर मल्लिक, देव सिंह, नित्यानंद मंडल, सुकुमार सरकार, चंदन नयाल, राकेश सिंह, कैलाश शर्मा, विकास राय आदि थे। उधर, तहसीलदार भुवन चंद्र ने मेले में पहुंचकर कमेटी के पदाधिकारियों को दिशानिर्देश लिए।

झारखंडी में मेला आज
बाजपुर। गांव झारखंडी प्राचीन शिव मंदिर पर शुक्रवार शिवरात्रि को लगने वाले मेले को लेकर श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों के ठहरने के लिए व्यवस्था की। मेला स्थान पर दुकानदारों ने जगह चिह्नित की। कई दुकानदारों ने अपने फड़ भी लगा दिए हैं। बृहस्पतिवार को नगर में हरिद्वार से पहुंच रहे कांवड़ियों का फूलमालाओं से जगह जगह स्वागत किया गया। इधर, गांव बन्नाखेड़ा में महाशिवरात्रि को लेकर गांव के मुख्य मार्ग से भगवान शिव की बरात धूमधाम से निकाली गई। संवाद

काशीपुर मोटेश्वर मंदिर पर जत्थे के साथ व्हीलचेयर पर जाता दिव्यांग श्रद्धालु। संवाद न्यूज एजेंस?

काशीपुर मोटेश्वर मंदिर पर जत्थे के साथ व्हीलचेयर पर जाता दिव्यांग श्रद्धालु। संवाद न्यूज एजेंस?- फोटो : KASHIPUR

बाजपुर के गांव बन्नाखेड़ा में महाशिवरात्रि पर शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद

बाजपुर के गांव बन्नाखेड़ा में महाशिवरात्रि पर शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : BAZPUR

रुद्रपुर में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटते कांवड़िए।

रुद्रपुर में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटते कांवड़िए।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed