फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Cultural Programme in Pantnagar

लोकनृत्य और लोक संगीत से मंत्रमुग्ध किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Cultural Programme in Pantnagar
पंतनगर में शगुन आखर गाती महिलाएं। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। उत्तरांचल संगम की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोकनृत्य और लोक संगीत से कलाकारों ने श्रोताओं का मनमोह लिया। इससे पहले कार्यक्रमों की शुरूआत करते हुए कांग्रेस के विशेष आमंत्रित सदस्य नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि आज युवा पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव के चलते अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए ऐसे कार्यक्रमों की जरूरत हैं।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भगवती म्यूजिकल ग्रुप बिंदुखत्ता के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें ग्रुप संचालक जीवन पांडेय, कलाकार धन सिंह कोरंगा ने मनमोह लिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शकुनागर गाया। कलाकारों ने कुमाऊंनी नृत्य, गीत, झोड़े के साथ ही परिसर स्थित स्कूलों के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू, सचिव विनोद कोरंगा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेक सक्सेना, यूकेडी जिलाध्यक्ष आनंद सिंह असगोला, उत्तरांचल संगम के दान सिंह नयाल, बीडी जोशी, डीएम कार्की, केसी तिवारी, हेम सिंह नेगी, एलपी कांडपाल, हरीश पपनै रहे। संगम अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी, त्रिभुवन सिंह कार्की, योगेश पंत, जीवन पांडेय ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed