{"_id":"5c659b22bdec224be317f110","slug":"71550162722-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल के प्रधानाचार्य ने की नाबालिग छात्रा से छेडख़ानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी स्कूल के प्रधानाचार्य ने की नाबालिग छात्रा से छेडख़ानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोप में एक निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के बयान लेने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि विगत छह फरवरी को उनकी 13 वर्षीय पुत्री स्कूल से घर लौटी तो अपनी मां के पास जाते ही रोने लगी। पूछने पर उसने बताया कि स्कूल में प्रधानाचार्य ने उसे अपने कक्ष में ले जाकर उसके साथ छेड़खानी की। वह बमुश्किल वहां से बच निकली। इस पर पीड़िता की दादी ने अगले दिन आरोपी के घर पहुंचकर उसके कृत्य पर उसे फटकार लगाई तो आरोपी ने माफीनामा लिखकर परिजनों को भेज दिया, लेकिन परिजन इससे संतुष्ट नहीं थे। घटना की सूचना पर घर पहुंचे पीड़ित बालिका के पिता ने बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ स्थानीय पुलिस चौकी में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और पोक्सो एक्ट 9/10 में मुकदमा दर्ज किया है। इधर, देर शाम कोतवाली रुद्रप्रयाग में परिजनों की मौजूदगी में पीड़िता के बयान लिए गए। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज होते ही जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। इसके लिए संबंधित चौकी प्रभारी को जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।